ओबीसी मोर्चा का कार्यकर्ता बूथ का प्रहरी: ओमपाल
भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की बैठक मेयर हाउस में जिलाध्यक्ष ओमपाल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि घरौंडा के पूर्व विधायक व हिमाचल प्रदेश ओबीसी मोर्चा हिमाचल के प्रभारी रमेश कश्यप थे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर: भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की बैठक मेयर हाउस में जिलाध्यक्ष ओमपाल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि घरौंडा के पूर्व विधायक व हिमाचल प्रदेश ओबीसी मोर्चा हिमाचल के प्रभारी रमेश कश्यप थे। उन्होंने कहा कि देश में अधिकांश राज कांग्रेस का रहा। ओबीसी वर्ग की हमेशा अनदेखी की। ओबीसी मोर्चा को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं। आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी। भाजपा सरकार ने 20-20 किलोमीटर के अंदर कॉलेजों का निर्माण किया, ताकि पिछड़े वर्ग व दूर दराज के लोग शिक्षा से वंचित ना रहे। इस मौके पर जिला महामंत्री अमित चौहान, उपाध्यक्ष तरसेम पाल, सरपंच रणबीर पाल, सुंदरलाल, गुलाब कश्यप, नरेशपाल, गीताराम कश्यप, हुक्मचंद सैनी, बलदेव पाल, अनिता आर्य, बलराम सैनी, कर्मचंद, दीपक धीमान, संजय चौहान, रविद्र सैनी, दिनेश, प्रीतम, अनिल मौजूद रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप