Move to Jagran APP

भाजपा ने किया भाईचारे को भंग : ढांडा

संवाद सहयोगी, रादौर : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेश ढांडा ने कहा कि देश का अन्नदाता बेहाल है और मोदी सरकार मौन है। भाजपा सरकार हर वर्ग की विरोधी सरकार है। भाजपा ने झूठे वादे के बल पर सत्ता हथियाई है और सत्ता में आने के बाद देश में भाईचारे को खत्म किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jun 2018 11:49 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jun 2018 11:49 PM (IST)
भाजपा ने किया भाईचारे को भंग : ढांडा
भाजपा ने किया भाईचारे को भंग : ढांडा

संवाद सहयोगी, रादौर : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेश ढांडा ने कहा कि देश का अन्नदाता बेहाल है और मोदी सरकार मौन है। भाजपा सरकार हर वर्ग की विरोधी सरकार है। भाजपा ने झूठे वादे के बल पर सत्ता हथियाई है और सत्ता में आने के बाद देश में भाईचारे को खत्म किया है।

loksabha election banner

सुरेश ढांडा अपने कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी पूरी तरह किसानों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी हैं और किसानों के हक आवाज को दबाने नहीं दिया जाएगा। जिस प्रकार से भाजपा शासित प्रदेशों में किसानों, मजदूरों व दलितों का शोषण हो रहा हेै। उससे स्पष्ट है कि भाजपा जनविरोधी नीतियों की सरकार है। भाजपा से हर वर्ग आज परेशान हो चुका है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का वादा किया था, लेकिन यह भी एक जुमला साबित हुआ। उन्होंने कहा क मंदसौर(मध्यप्रदेश ) में किसानों पर बेरहमी से गोलियां चलाई गई थी। आज देश में एमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। दिन दहाड़े चोरी, डकैती, लूटपाट, मर्डर जैसी घटनाएं हो रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.