Move to Jagran APP

भगवे रंग में रंगा जिला, भाजपा को मिले 352828 वोट

दो लोकसभा क्षेत्रों में बंटा जिला पूरी तरह भगवे रंग में रंगा नजर आया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 09:33 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 09:33 AM (IST)
भगवे रंग में रंगा जिला, भाजपा को मिले 352828 वोट

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दो लोकसभा क्षेत्रों में बंटा जिला पूरी तरह भगवे रंग में रंगा नजर आया। अंबाला लोकसभा क्षेत्र के दायरे में आए यमुनानगर, जगाधरी और साढौरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 268237 और कुरुक्षेत्र लोकसभा के दायरे में आने वाले रादौर विधानसभा क्षेत्र में 84591 वोट मिले। कमल के फूल पर कुल वोट 352828 पड़े। दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही। चारों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को 161161 वोट पड़े। इनमें से 126658 वोट अंबाला से चुनाव लड़ रही सैलजा को मिले। जगाधरी शहरी ईवीएम से बढ़ते गए कटारिया

loksabha election banner

जगाधरी विधानसभा एरिया में कांग्रेस की कुमारी सैलजा की गिनती बढ़त के साथ शुरू हुई। नौवें राउंड तक बढ़त जारी रही। शहरी एरिया के बूथ खुलने पर कांग्रेस की बढ़त पर विराम लगा और भाजपा के प्रत्याशी रतन लाल कटारिया ने 1539 की लीड बनाई। उसके बाद किसी भी वार्ड में सैलजा को बढ़ने नहीं दिया। 16वें राउंड के घोषणा से पहले ही कांग्रेस के एजेंट निकल गए थे। जगाधरी विधानसभा से कटारिया 28800 की बढ़त लेकर गए। 10वें राउंड के बाद शुरू हुआ

भाजपा की जीत का जश्न जिले भर में चल रहा था। जगाधरी में भी जश्न था। जब कटारिया ने सैलजा को 10वें राउंड में शिकस्त दी जो जश्न दोगुना हो गया। कार्यकर्ता ढोल मिठाई गुलाल लेकर सड़कों पर उतर आए। जगाधरी से शुरू हुआ जश्न हिमाचल की सीमा तक पहुंचा। राउंड रतन लाल (बीजेपी) सैलजा (कांग्रेस) नरेश सारन (बसपा)

पहला 2987 6327 445

दूसरा 6159 10997 1046

तीसरा 11165 14786 1360

चौथा 14806 19265 1719

पांचवा 18644 23210 3360

छठा 24280 27053 4118

सातवा 28208 29783 5651

आठवां 31962 32872 6870

नौवा 36393 36397 7931

10वां 40674 39135 9290

11वां 46696 40998 9426

12वां 54752 43989 9471

13वां 62011 45521 9778

14वां 68085 49098 9962

15वां 7490 51325 10130

16वां 81085 54962 10966

17वां 86715 57922 11743

अरोड़ा के गढ़ में मिली सबसे बड़ी जीत

अंबाला लोकसभा की यमुनानगर विधानसभा सीट पर शुरू से ही भाजपा के रतन लाल कटारिया बढ़त लेकर चले। पहले से ही यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यमुनानगर विधानसभा सीट पर कटारिया आगे रहेंगे, लेकिन बृहस्पतिवार को आए नतीजों में रिकॉर्डतोड़ मत उन्हें मिले। कांग्रेस की कुमारी सैलजा को कटारिया ने 64734 वोट से पछाड़ दिया। तीसरे नंबर पर बसपा के नरेश सारन रहे। उन्हें यहां से 7950 मत मिले। नोटा को भी यहां 838 मत मिले। यमुनानगर विधानसभा की राउंडवाइज लिस्ट

राउंड- रतन लाल (बीजेपी) सैलजा (कांग्रेस) नरेश (बसपा)

1. 4730 2238 2240

2. 10300 5430 2879

3. 15132 8211 4366

4. 22052 10009 4524

5. 28462 11684 4673

6. 36098 13713 4758

7. 42490 15533 4796

8. 492555 17341 4872

9. 56034 19120 5036

10. 62221 20695 5102

11. 67725 22869 5533

12. 75267 24795 5707

13. 84225 26224 5828

14. 89490 29163 5985

15. 94951 32116 6844

16. 99129 35456 7716

17. 101300 36566 7950

(नोट: 17वें राउंड में छह बूथ ही थे।) रादौर में 50088 मतों से विजयी रहे नायब सैनी

रादौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी को 84591 मत मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह रहे। भाजपा प्रत्याशी पहले राउंड से ही आगे रहे। अंतिम राउंड तक उनकी लीड नहीं टूटी। रादौर में रिकार्ड जीत से विधायक श्याम सिंह राणा का कद बढ़ गया है। निगम के 22 गांव भी शामिल हैं। कुल वोट 1 लाख 92 हजार 235 वोट हैं। इसमें से 1 लाख 49 हजार 872 वोट पड़े थे। 50088 मतों से रादौर में नायब सैनी ने जीत दर्ज की है। जबकि बीते लोकसभा चुनाव में करीब 32 हजार वोटों का अंतर रहा था। यहां दूसरे नंबर पर कांग्रेस और तीसरे पर बसपा रही। इस तरह मिली बढ़त

नायब सैनी (भाजपा) निर्मल सिंह (कांग्रेस) शशि सैनी (बसपा)

1. 5012 2602 1435

2. 8675 4572 2913

3. 13982 5857 3498

4. 18400 7409 3748

5. 23049 9887 4784

6. 27292 13118 6108

7. 32336 14872 7360

8. 36774 17048 8797

9. 41827 19763 9868

10. 45992 22563 11318

11. 52043 24025 12497

12. 58174 26293 12892

13. 64244 27978 13017

14 69703 29400 13418

15. 75037 31286 14096

16. 80632 33096 14667

17. 84591 34503 15566 इनसेट

नायब सैनी ने किया दौरा

उत्साह और आत्मविश्वास से लबरेज सांसद नायब सिंह सैनी ने मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में बने मतगणना केंद्र का दौरा किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जनता ने बहुमत देकर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसके लिए हर मतदाता बधाई का पात्र है। देरी से शुरू हुई मतगणना

मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में बने मतगणना केंद्र पर करीब आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुई। यहां रादौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूथों की गणना हुई है। दोपहर बाद भी एक मशीन में तकनीकी खराब होने के कारण परिणाम देरी से घोषित हुए। साढौरा विधानसभा

रतन लाल सैलजा नरेश

5118 3573 771

8786 8436 1238

13095 12280 2383

17629 14413 3722

22433 16910 4131

27142 20811 5508

30671 23776 7314

35182 26055 8339

39573 29009 9477

45260 32340 10216

48773 34758 12039

52532 37159 13909

57414 39077 15098

62299 41449 16748

66334 43577 17993

70133 46193 19755

74968 48490 21200

78344 50769 23290

80058 51919 24291

80222 52170 24517

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.