Move to Jagran APP

भाजपा ने कांग्रेस व गुरनाम सिंह का जलाया पुतला

भाजपा ने कांग्रेस व भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी का जगाधरी रेस्ट हाउस के पास पुतला जलाया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 09:47 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 09:47 AM (IST)
भाजपा ने कांग्रेस व गुरनाम सिंह का जलाया पुतला
भाजपा ने कांग्रेस व गुरनाम सिंह का जलाया पुतला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भाजपा ने कांग्रेस व भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी का जगाधरी रेस्ट हाउस के पास पुतला जलाया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। पुतला जलाने में जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, मेयर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। उधर, जब किसानों को पुतला फूंकने की सूचना मिली तो किसान भाजपा कार्यालय के सामने एकत्र हो गए। यहां पर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

loksabha election banner

भाकियू के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों को एकत्र होने की सूचना दी थी। बाद में किसानों ने भाकियू के डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का पुतला फूंका। इस दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात था। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं से पूछना चाहते है कि हमारे नेता का पुतला क्यों फूंका गया। जैसे भाजपा विरोध करेंगी किसान भी जवाब देंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि सरकार को गिराने की साजिश में कांग्रेस समर्थकों व एजेंटों के माध्यम से शामिल हुई है। गुरनाम सिंह चढूनी किसान हितैषी नहीं वह कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। उन पर हाली में गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों व भाजपा सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के जवाब में पुतला फूंका है। कांग्रेस आंदोलन में अपने लोगों को शामिल कर आम जनता को भड़का रही है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। हमने किसी को नहीं रोका। अब कुछ लोग पार्टी कार्यालय पर हंगामा कर रहे है। यह ठीक नहीं है।

पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र में व विभिन्न राज्यों में सत्ता निकल जाने से छटपटा रही है। वह अपने एजेंटों के माध्यम से किसान आंदोलन में सेंधमारी कर भाजपा सरकार को अस्थिर करने का कार्य कर रही है। कांग्रेस का हर जगह पुरजोर विरोध किया जाएगा। लोगों को उसके बारे में बताया जाएगा कि कांग्रेस सत्ता के लिए किस हद तक गिर सकती है। मेयर मदन चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए बहुत अच्छे फैसले लिए है। चाहे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,भावांतर योजना, मुख्यमंत्री बागवानी योजना, इन सभी योजनाओं से जोड़कर किसानों को अत्यधिक लाभ पहुंच रहा है। कांग्रेस का चेहरा जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा। चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद ने कहा कि भाजपा की लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को अस्थिर करना बहुत गलत कार्य है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना व आम जनता को गुमराह करना है। मौके पर जिला महामंत्री कृष्ण सिगला ने कहा कि कांग्रेस किसानों के आंदोलन में पिछले दरवाजे से शामिल होकर आम लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता भारत भूषण जुआल,जिला सचिव संजीव गर्ग, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी,जिला विस्तारक अजय राणा,जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग,जिला उपाध्यक्ष अमित गर्ग, विजय बब्बर,यमुनानगर अध्यक्ष विभोर पहुजा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनीत बिदल, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विद्यार्थी, जिला सह मीडिया प्रभारी कीमत पाल चोपड़ा, प्रियंक शर्मा, वरुण बतरा,सीमा गुलाटी, गुरमेहर सिंह, जय प्रकाश व मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री व सभी जिला पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.