मॉडल टाउन में युवती का पर्स का झपटकर फरार हो गए बाइक सवार
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मॉडल टाउन में एक युवती से बाइक सवारों ने पर्स झपट लिया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मॉडल टाउन में एक युवती से बाइक सवारों ने पर्स झपट लिया। पर्स में आठ हजार रुपये व 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल था। घटना सोमवार की देर शाम हुई। जब युवती अपने घर वापस लौट रही थी।
मुंडा माजरा निवासी ¨पकी ने बताया कि वह एक दुकान पर कार्य करती है। शाम के समय वह दुकान से घर लौट रही थी। जब वह रामतीर्थ पार्क के पास पहुंची, तो एक बाइक पर युवक आया। जबकि उसके साथ एक अन्य युवक पैदल चल रहा था। उसने पर्स पर झपट्टा मारा और अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए, लेकिन तब तक बाइक सवार भाग निकले। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।
युवक पर किशोरी को गलत नीयत से पकड़ने का आरोप
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जम्मू कॉलोनी निवासी महिला ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दी है। आरोप है कि उसकी बेटी छठ पूजा का प्रसाद लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसकी 14 वर्षीय बेटी को गलत नीयत से पकड़ लिया। उस समय वह मकान की छत पर खड़ी थी। उसने देखा और शोर मचा दिया। जिस पर आरोपित युवक भाग निकला। अब महिला ने इस मामले में पुलिस को आरोपित युवक के खिलाफ शिकायत दी है।