फैक्ट्री से पैदल लौट रहे श्रमिक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
भगवानपुर की नीलकंठ महादेव प्लाईवुड फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहे पश्चिम बंगाल के नौदिया जिले के छथिना गांव के दीपांकर हलदार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार पर केस दर्ज कर लिया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भगवानपुर की नीलकंठ महादेव प्लाईवुड फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहे पश्चिम बंगाल के नौदिया जिले के छथिना गांव के दीपांकर हलदार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार पर केस दर्ज कर लिया।
मृतक के साथी बिहार के पटना जिले के गांव दीदारगंज के उदय कुमार ने बताया कि वह और दीपांकर प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्य करते हैं। रात को ड्यूटी खत्म कर वापस क्वार्टरों में जाने के लिए लौट रहे थे। जब वह गांव खारवन के पास पहुंचे, तो पीछे से तेज गति से बाइक आई और दीपांकर को टक्कर मार दी। उससे वह सड़क पर गिरा। उसके मुंह व सिर से खून बहने लगा। मौका पाकर बाइक चालक फरार हो गया। तुरंत फैक्ट्री के मालिक अमित कांबोज को कॉल की, तो उन्होंने एंबुलेंस भिजवाई। जिससे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उसकी मौत हो गई।