भाजपा सरकार के रोजगार देने के झूठे वादों से युवा वर्ग दुखी : भूपेंद्र
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र राणा ने हरियाणा कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान के तहत रादौर हलके के छह गांवों का दौरा किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र राणा ने हरियाणा कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान के तहत रादौर हलके के छह गांवों का दौरा किया।
उन्होंने खजूरी, बैंडी, जगूड़ी, बकाना में जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने का काम किया। प्रत्येक बूथ पर बूथ सहयोगी बनाने के बारे में भी ग्रामीणों से विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश का व्यापारी कर्मचारी किसान मजदूर सभी खुशहाल थे, परंतु भाजपा की प्रदेश की सरकार जन विरोधी सरकार है इस सरकार में कर्मचारी व्यापारी किसान मजदूर सभी तंग आ चुके हैं। युवा परेशान होकर इधर उधर भटक रहा है प्रदेश सरकार और देश की सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के वादे किए थे, परंतु इन सरकारों ने देश के युवाओं को रोजगार के नाम पर सिर्फ धोखा देने का ही काम किया है। इस मौके पर उनके साथ बलवान ¨सह चेयरमैन, मंगत राम जोगी, करण, धनीराम, अशोक कुमार, राकेश पंचाल, पवन प्रजापत, मदन जोगी, रोली राम पंडित, सहदेव शर्मा, अशोक धीमान, महेंद्र ¨सह, धरमवीर ¨सह सैनी, अमरजीत ¨सह, ओमप्रकाश उपस्थित थे।