विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश में बैठे गैंगस्टर युवराज का गुर्गा यमुनानगर में गिरफ्तार, पंजाब से बुलेट पर लाया था पिस्टल व कारतूस

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:20 PM (IST)

सीआईए-टू ने यमुनानगर के अधोया मोड़ से राहुल को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। वह विदेश से संचालित युवराज गिरोह का सदस्य है, जो सतनाम हत्याकांड में भी शामिल था।

विदेश से गिरोह चला रहे युवराज का गुर्गा हथियारों सहित गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर

विदेश से गिरोह चला रहे युवराज का गुर्गा हथियारों सहित गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. राहुल को अधोया मोड़ से हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया

  2. वह विदेश से संचालित युवराज-सनमीत गिरोह का सदस्य है

  3. युवराज ने पिता की हत्या का बदला लेने को सतनाम को मरवाया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। सीआईए-टू की टीम ने अधोया मोड़ से हथियारों सहित बुलेट बाइक सवार पंजाब-चंडीगढ़ के मलोया कालोनी निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है।

आरोपित विदेश से गिरोह चला रहे बाल छप्पर निवासी युवराज व सनमीत का गुर्गा है। तलाशी में उसके पास से पिस्टल, चार कारतूस, मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को सूचना मिली कि युवराज सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य राहुल कुमार हथियार सप्लाई करता है। वह पंजाब से हथियार लेकर बुलेट मोटरसाइकिल पर शाहबाद रोड स्थित अधोया मोड़ के पास पहुंचने वाला है। इस सूचना पर नाकाबंदी कर राहुल को पकड़ा गया।

उसके पास से हथियार बरामद किए गए। वह गिरोह के किसी सदस्य को वारदात के लिए हथियार सप्लाई करने के लिए आया था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

सतनाम हत्याकांड को अंजाम दिलवा चुका युवराज

युवराज ने 11 मई 2026 को बाल छप्पर निवासी सतनाम की हत्या कराई थी। यह वारदात उसने वर्ष 2020 में अपने पिता रसपाल की हत्या का बदला लेने के लिए कराई।

उसके पिता रसपाल की विदेश से गिरोह चला रहे बाल छप्पर निवासी दलजीत उर्फ बाबू ने अपने भाइयों के साथ योजना बनाकर हत्या कराई थी। सतनाम हत्याकांड के बाद से ही युवराज व उसके भाई सनमीत के नाम पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।