Move to Jagran APP

बूथ महासंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा : अरोड़ा

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों की तैयारी और ते•ा कर दी है। पार्टी ने फील्ड में पूरे जोश से उतरने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा की अपार सफलता के बाद पार्टी ने अब बूथ महासंपर्क अभियान चलाने का निर्णय किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 08:30 AM (IST)
बूथ महासंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों की तैयारी और ते•ा कर दी है। पार्टी ने फील्ड में पूरे जोश से उतरने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा की अपार सफलता के बाद पार्टी ने अब बूथ महासंपर्क अभियान चलाने का निर्णय किया है। सभी प्रतिनिधि 15 सितंबर तक बूथ संपर्क अभियान के तहत बूथ स्तर पर जाकर संपर्क करेंगे। इसी के चलते सिटी विधायक घनश्याम अरोड़ा ने तीनों मंडलों की सिलसिलेवार तरीके से बैठक ली। शक्ति प्रमुख और पालकों को बूथ महासंपर्क अभियान की सामग्री बांटी।

loksabha election banner

विधायक ने कहा कि बहुत जल्द विधानसभा चुनाव की तारी़ख का ऐलान हो जाएगा। इससे प्रत्येक शक्ति केंद्र में प्रमुखों पालकों बूथ अध्यक्षों और बूथ कार्यकारिणी को अपने अपने बूथों में प्रत्येक घर पर जाकर संपर्क करना है। पार्टी के पिछले पांच साल के कामों का ब्यौरा देना है। मौके पर •िाला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, महिला मोर्चा •िाला अध्यक्ष प्रमिला बक्शी, पवन बिट्टू, संगीता सिघल, गिरीश पुरी, डॉ. हर्ष शर्मा, डॉ. कृष्ण करेड़ा, विस्तारक नरेंद्र दाबला, सुनील कालरा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.