Move to Jagran APP

Animal Fair: 12 लाख की भैंस, 25 लाख का झोटा, इनकी खुराक जान आप भी चौंंक जाएंगे

पशु प्रदर्शनी में पशुपालक एक से बढ़कर एक पशु को लेकर पहुंचे। अलग-अलग गांवों से आई गाय भैंस बकरा व झोटा (भैंसा) लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 07:15 AM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 07:53 AM (IST)
Animal Fair: 12 लाख की भैंस,  25 लाख का झोटा, इनकी खुराक जान आप भी चौंंक जाएंगे
Animal Fair: 12 लाख की भैंस, 25 लाख का झोटा, इनकी खुराक जान आप भी चौंंक जाएंगे

जगाधरी [राजेश कुमार]। पशुपालन विभाग की ओर से जगाधरी के मिल्ट्री ग्राउंड में पहली बार जिलास्तर पर लगाई गई प्रदर्शनी में पशुपालक एक से बढ़कर एक पशु को लेकर पहुंचे। अलग-अलग गांवों से आई गाय, भैंस, बकरा व झोटा (भैंसा) लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। झोटे व भैंस की कीमत लग्जरी गाड़ियोंं से भी ज्यादा सुनकर हर कोई दंग रह गया। मुख्य अतिथि मेयर मदन चौहान ने पशुपालकों की सराहना की। 

loksabha election banner

11 लाख का है ढाई साल का सन्नी दयोल 

पालेवाला निवासी हरपाल सिंह के पास मुर्राह नस्ल का ढाई साल का झोटा है। इसने प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसका नाम सन्नी दयोल रखा हुआ है। हरपाल ने बताया कि झोटा के दो दांत हैं। इसकी लंबाई नौ फुट व ऊंचाई पांच फुट से ज्यादा है। वे पहली बार इसे प्रदर्शनी में लेकर आए हैं। सन्नी दयोल की खुराक पर हर माह 10 हजार रुपये खर्च आता है। रोजाना बिनौला खल, गुड़, मेथी, एग्रोमीन व कैल्शियम दिया जाता है।

10 माह का बकरा 50 हजार रुपये में

जम्मू कॉलोनी के जसविंद्र सिंह 10 माह के बकरे को लेकर पहुंचे। ये प्रथम स्थान पर मिला। जसविंद्र ने बताया कि बकरे की कीमत 50 हजार रुपये लग चुकी है, लेकिन वह बेचना नहीं चाहते। पशु अस्पताल कैंप के डॉक्टर राजन ने बताया कि यह बकरा बिटल नस्ल का है। इसको रोजाना चना, सोयाबीन, भूसा व हरे चारे की खुराक दी जाती है। रतनपुरा के ज्ञानचंद चार साल के अमृतसरी बकरे को लेकर आए। ईद पर इसकी कीमत 18 हजार रुपये लग चुकी है। 

रोजाना 10 अंडे खाता है 13 फुट का झोटा 

राजपुरा गांव के रङ्क्षवद्र पाल सिंह साढ़े पांच साल के झोटे के साथ आए थे। मुर्राह नस्ल के झोटे का नाम राजबुल रखा है। इसकी ऊंचाई पांच फीट व लंबाई 13 फीट है। झोटे को पंजाब के मुक्तसर में आयोजित पशु मेले में भी लेकर गए थे। इसे रोजाना 10 अंडे, पांच किलो दूध, आठ किलो बिनौला खल, चुरी खिलाते हैं। सीमन से कमाई भी करते हैं। 

26 लीटर दूध दे रही यमुना 

सारण गांव के राजकुमार राणा की छह साल की यमुना मुर्राह नस्ल की भैंस छाई रही।  यमुना रोजाना 26 लीटर से ज्यादा दूध देती है। राणा ने बताया कि इस भैंस को उसने चार लाख 17 हजार रुपये में नरवाना के भिखेवाला से खरीदा था। अब इसकी कीमत 12 लाख रुपये लग चुकी है। भिवानी के कुंगड़ में यमुना ने प्रथम स्थान, सिंघवा में तीसरा व करनाल के एनडीआरआइ में दूसरा पुरस्कार जीता था। वे इसे रोजाना 12 किलोग्राम मक्की, बाजरा, सरसों खल, चना, शीरा, सोयाबीन खिलाते हैं।

पांच साल के दीपक का वजन 11 क्विंटल

नरेश डेयरी फार्म चौराही से पांच साल का मुर्राह नस्ल का झोटा दीपक भी प्रदर्शनी में सबके आकर्षण का केंद्र रहा। नरेश ने बताया कि दीपक एनडीआरआइ में तीसरे स्थान पर रहा था। इसका वजन 11 क्विंटल है। इसके सीमन को बेचकर नस्ल सुधार कर रहे हैं।  रोजाना पांच लीटर दूध, घर पर तैयार की गई 10 किलोग्राम फीड खाता है। इसकी मां 24 लीटर से ज्यादा दूध देती हैं। इसकी कटड़ी पहले बियात में 15 लीटर से ज्यादा दूध दे रही है। 

मस्ताना लेता है गाजर व सेब का स्वाद 

खदरी गांव के प्रमोद कुमार के पास मस्ताना मुर्राह नस्ल का चार साल का झोटा है। पिछले साल देहरादून में पांचवां स्थान मिला था। सीजन में इसके लिए मंडी से गाजर व सेब खरीदकर ले जाते हैं। उन्होंने बताया इसकी कीमत 25 लाख रुपये लग चुकी है। इसकी ऊंचाई पांच फुट व लंबाई 12 फुट है। साथ ही रोजाना फीड, मक्की, जौ, चना देते हैं।

10 करोड़ के अर्जुन की बेटी लाडो भी पहुंची

प्रदर्शनी में हरियाणा की शान कहे जाने वाले 10 करोड़ के अर्जुन (झोटा) की ढाई साल की बेटी लाडो (भैंस) भी पहुंची। नगला जागीर गांव के सर्वजीत सिंह ने बताया कि अर्जुन झोटे से जन्मी भैंस 22 लीटर दूध देती हैं। चारे के अलावा लाडो को गेहूं, बिनौला, सोयाबीन, चने दिए जा रहे हैं। सर्वजीत के ही भाई सुखचैन सिंह भी युवराज झोटे की बेटी रानो के साथ पहुंचे। यह अभी 16 माह की है। इसकी मां 15 लीटर दूध दे रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.