बंद पड़ी बस सेवा पर फूटा छात्राओं का गुस्सा, गेट का ताला लगा एक घंटे रोका रास्ता
बिलासपुर से छछरौली की बस सेवा बंद होने से गुस्साई छात्राओं ने बस स्टैंड के सामने जाम लगा दिया। करीब एक घंटा तक बिलासपुर जगाधरी मार्ग पर यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस व बस स्टैंड इंचार्ज विकास कुमार पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को समझाने की कोशिश की लेकिन समस्या का समाधान न होने तक उन्होंने जाम खोलने से इंकार कर दिया। बाद में जीएम र¨वद्र पाठक से फोन पर छात्राओं की बात कराई गई। उन्होंने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही जाम खोला गया।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बिलासपुर से छछरौली की बस सेवा बंद होने से गुस्साई छात्राओं ने बस स्टैंड के सामने जाम लगा दिया। करीब एक घंटा तक बिलासपुर जगाधरी मार्ग पर यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस व बस स्टैंड इंचार्ज विकास कुमार पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को समझाने की कोशिश की लेकिन समस्या का समाधान न होने तक उन्होंने जाम खोलने से इंकार कर दिया। बाद में जीएम र¨वद्र पाठक से फोन पर छात्राओं की बात कराई गई। उन्होंने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही जाम खोला गया।
बिलासपुर से छछरौली के सरकारी कॉलेज में छात्राएं जाती हैं। उनके बस पास बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से बिलासपुर से छछरौली जाने वाली बस सेवा बंद पड़ी है। बस पास होते हुए निजी बसों व ऑटो में किराया देकर जाना पड़ रहा है। इससे छात्राओं का पढ़ाई के साथ-साथ धन का भी नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक एक भी बस नहीं आई। जिससे छात्राओं का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने हंगामा करते हुए बस स्टैंड के सामने जाम लगा दिया। इस दौरान स्टैंड के मेन गेट का ताला भी लगा दिया। जिससे अन्य स्थानों के लिए आने व जाने वाली बसें भी अंदर ही बंद रही। करीब एक घंटे तक छात्रों ने जाम लगाए रखा।
रजनी, सोनिया, निशा, प्रियंका, प्रीति, अमन, शिल्पी ने बताया कि बस सेवा बंद होने को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
ताला खुलवाए बिना पुलिस मौके से चली गई
जीएम से बातचीत के बाद छात्र-छात्राओं ने जाम खोल दिया लेकिन गेट पर लगा ताला नहीं खुलवाया गया। पुलिस भी जाम खुलने के बाद मौके से चली गई। बाद में रोडवेज के अधिकारियों ने छात्राओं से गेट पर लगे ताले की चाबी मांगी तो किसी के पास नहीं मिली। बाद में कर्मचारियों ने ताला तोड़कर गेट खोला।