पोस्टर मे¨कग में आंचल शर्मा ने मारी बाजी
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में नेहरू स्टडी सेंटर की ओर से आयोजित किए गए युवा जागरूकता सप्ताह के तहत पोस्टर मे¨कग, प्रश्नोत्तरी व प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डीएवी गर्ल्स कॉलेज में नेहरू स्टडी सेंटर की ओर से आयोजित किए गए युवा जागरूकता सप्ताह के तहत पोस्टर मे¨कग, प्रश्नोत्तरी व प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही छात्राओं को मोटिवेशनल वीडियो के जरिए पढ़ाई व लक्ष्य निर्धारित करने के लिए जागरूक किया गया। कॉलेज की कार्यवाहक ¨प्रसिपल डॉ. विभा गुप्ता व नेहरू स्टडी सेंटर इंचार्ज सुनामिका ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
नेहरू स्टडी सेंटर इंचार्ज सुनामिका ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। पोस्टर मे¨कग में 60 से ज्यादा छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्ताव लेखन में छात्राओं ने देश का उत्थान:सही मतदान तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर अपने विचार लिखें। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. आशा बजाज, डा. दीपिका घई, डा. योगिता गुप्ता, डोली लांबा, विभाति, रंजना, विकास वालिया व नेहा कांबोज ने सहयोग दिया।
इस प्रकार रहे परिणाम : पोस्टर मे¨कग प्रतियोगिता में बीएससी मैथ ऑनर्स प्रथम वर्ष की आंचल शर्मा ने पहला, बीएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की अंजली ने दूसरा तथा बीए प्रथम वर्ष की प्रिया ने तीसरा स्थान अर्जित किया। बीएससी मैथ ऑनर्स प्रथम वर्ष की रिया को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं से भारतीय राजनीति पर आधारित प्रश्न पूछे गए। जिसमें बीए द्वितीय वर्ष राजनीति विज्ञान टीम (अंशुल,मोनिका व नीरू) ने पहला , साक्षी, अंजू व दीक्षा की टीम ने दूसरा स्थान अर्जित किया। प्रस्ताव लेखन में बीए द्वितीय वर्ष की निधि, अंशुल व दीक्षा शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान अर्जित किया।