यमुनानगर में मौसा ने 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
यमुनानगर पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोप में उसके मौसा अनुज को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें
-1770458630117_m.webp)
किशोरी को बहलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपित मौसा गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
यमुनानगर में मौसा ने 14 वर्षीय किशोरी का किया अपहरण
आरोपित ने पंजाब में एक माह तक किया दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पॉक्सो लगाया
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपित उसके मौसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने लगभग एक माह तक किशोरी को पंजाब में रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित उसे यहां से ट्रेन में लेकर गया था। इस मामले में शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने सात जनवरी को गुमशुदगी दर्ज की थी।
शहर यमुनानगर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि छह जनवरी को क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। उसके स्वजन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किशोरी का मौसा अनुज ही उसे अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। इस मामले में केस दर्ज किया गया।
जिसके बाद से ही किशोरी व आरोपित अनुज की तलाश की जा रही थी। इस बीच उनकी लोकेशन पंजाब के नांगल डैम में मिली। वहां पर पुल का निर्माण हो रहा था। वहीं पर आरोपित उसे अपने साथ रखे हुए था और मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात को किशोरी को पंजाब से बरामद कर लिया गया।
जिसके बाद आरोपित अनुज के यमुनानगर में बस स्टैंड के पास होने की सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए आरोपित अनुज को गिरफ्तार किया गया। किशोरी की काउंसलिंग कराई गई और उसका मेडिकल कराया गया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। केस में पोक्सो की धारा इजाद की गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
दो वर्ष पहले हुई थी आरोपित की शादी
आरोपित अनुज की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। वह क्षेत्र में ही एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। इस दौरान उसने किशोरी को जाल में फंसा लिया। उसे अपने साथ बहलाकर भगा ले गया। पहले परिवार के लोग उनकी तलाश करते रहे। जब कोई पता नहीं लगा तो पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद ही पुलिस तलाश में लगी हुई थी।
