Move to Jagran APP

चार सौ मीटर दौड़ में अलिशा और आठ सौ मीटर मं संजना प्रथम

राजकीय उच विद्यालय मंधार में फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के सरपंच रणबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के मुख्याध्यापक अजय कुमार कटारिया ने की। कार्यक्रम में बचों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर समां बांधा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 07:00 AM (IST)
चार सौ मीटर दौड़ में अलिशा और आठ सौ मीटर मं संजना प्रथम
चार सौ मीटर दौड़ में अलिशा और आठ सौ मीटर मं संजना प्रथम

संवाद सहयोगी, रादौर : राजकीय उच्च विद्यालय मंधार में फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के सरपंच रणबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के मुख्याध्यापक अजय कुमार कटारिया ने की। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर समां बांधा। मंच संचालन राकेश पांचाल ने किया। इस दौरान बच्चों ने कबड्डी, दौड़, रस्सा कसी में अपने जौहर दिखाए। गांव के बुजुर्गों व महिलाओं ने भी दौड़ में भाग लिया।

loksabha election banner

100 मीटर दौड़ में आरती ने पहला, सलोनी दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों में सूरज ने पहला व सूर्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अलिशा प्रथम, शुभम दूसरा स्थान, लड़कों में अभि प्रथम व मयंक दूसरा स्थान, 200 मीटर दौड़ में कशिश प्रथम रहा। वहीं लड़कियों में सिमरन प्रथम व तमन्ना दूसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में संजना प्रथम व रूपा दूसरे स्थान पर रही। लड़कों में विशाल पहले व मोहित दूसरे स्थान पर रहा। 1500 मीटर दौड़ में सोनिया प्रथम, मधु दूसरे स्थान पर रही। लड़कों में विरेंद्र प्रथम, राहुल दूसरे स्थान पर रहा। बुजुर्ग पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में बीर सिंह प्रथम, सुभाष दूसरे व गुरदयाल सिंह तीसरे स्थान पर रहा। बुजुर्ग महिलाओं की दौड़ में बिमला प्रथम, बिमला दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में सीमा प्रथम, सुषमा दूसरे व रत्नी तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को सरपंच रणबीर सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर स्टाफ सदस्य राकेश पांचाल, सुशील कश्यप, अजय कटारिया, सुशील कश्यप रादौर, कुलविद्र सिंह, गुरनाम सिंह, बलवान सिंह, उमा देवी, पूजा, राजकुमार, कलावती, बीर सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.