विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन तलाक के बाद पति ने किया दुष्कर्म तो देवर ने हलाला, समझौता होने पर महिला ने वापस ली थी शिकायत; पढ़ें पूरा मामला

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Mon, 18 Dec 2023 11:10 AM (GMT+05:30)

YamunaNagar News पति ने तीन तलाक के बाद केस दर्ज होने पर दोबारा निकाह करने का झांसा देकर महिला से ...और पढ़ें

तीन तलाक के बाद पति ने किया दुष्कर्म तो देवर ने हलाला। फाइल फोटो
तीन तलाक के बाद पति ने किया दुष्कर्म तो देवर ने हलाला। फाइल फोटो

HighLights

  1. तीन तलाक के बाद पति ने किया दुष्कर्म तो देवर ने हलाला
  2. पति ने दोबारा निकाहा कर लेने का दिया था आश्वासन
  3. सास ने कहा बिना हलाला के वह पति के साथ नहीं रह सकती

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। पति ने तीन तलाक के बाद केस दर्ज होने पर दोबारा निकाह करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। वही नहीं देवर ने भी हलाला के नाम पर भाभी के साथ दुष्कर्म किया। मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है लेकिन पीड़िता यमुनानगर की निवासी है। उसने शहर यमुनानगर थाना पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस सहारनपुर पुलिस को ट्रांसफर किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका निकाह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के अकबर के साथ हुआ था। पति उसके साथ मारपीट करता था। 10 अगस्त 2022 को अकबर ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया था।

पति ने दोबारा निकाहा कर लेने का दिया था आश्वासन

महिला ने बताया कि चार सितंबर को उसकी ससुराल वाले उससे समझौता करने और केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। उसे आश्वस्त किया कि वह उसे अपने साथ लेकर जाएंगे। उनकी बातों में आकर उसने पुलिस से एक माह का समय ले लिया था। ससुराल वालों ने उसे आश्वासन दिया था कि अकबर उसे लेने आएगा और उसके साथ दोबारा निकाह कर लेगा।

यह भी पढ़ें: Karnal: झगड़े में घायल दोस्त की कराने जा रहा था मरहम पट्टी, तभी हुआ कुछ ऐसा बाइक सवार तीन युवकों को ट्राले ने कुचला-मौत

रात में बनाया संबंध, सुबह बहाना बना वापस गया घर

दो अक्टूबर को अकबर आया और कहने लगा कि वह रात को रूक कर सुबह चला जाएगा। रात को अकबर ने उसके साथ संबंध बनाए और कहा कि वह सहारनपुर जाकर दोबारा निकाह कर लेंगे। अगले दिन पति बहाना बना वहां से चला गया और रात को वापस आया।

फिर देवर ने किया दुष्कर्म

चार अक्टूबर को अपने साथ ले गया और सहारनपुर अपने घर के पास उतार कर कहा कि तुम घर चलो वह थोड़ी देर में आता है। उसी रात देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कहा बिना हलाला के वह पति के साथ नहीं रह सकती। उसने अपनी सास को बताया तो सास ने कहा हमारे धर्म में हलाला के बिना दोबारा पति के साथ नहीं रह सकती।

यह भी पढ़ें: Karnal News: कनाडा भेजने के नाम पर 17 लाख की ठगी, आरोपितों ने थमा दिया नकली वीजा; पति-पत्नी समेत छह पर केस दर्ज