Move to Jagran APP

आनलाइन ठगी के मामलों पर अंकुश लगाए प्रशासन : मित्तल

उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला सलाहकार संदीप गांधी की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में हुई। इसमें समाजसेवी व उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के अध्यक्ष महेंद्र मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में समाज को बाजार में खरीददारी करने के लिए अभियान चलाने के लिए चर्चा हुई। आनलाइन ठगी के बारे में भी कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभवों को सांझा किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 06:02 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 06:02 AM (IST)
आनलाइन ठगी के मामलों पर अंकुश लगाए प्रशासन : मित्तल
आनलाइन ठगी के मामलों पर अंकुश लगाए प्रशासन : मित्तल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला सलाहकार संदीप गांधी की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में हुई। इसमें समाजसेवी व उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के अध्यक्ष महेंद्र मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में समाज को बाजार में खरीददारी करने के लिए अभियान चलाने के लिए चर्चा हुई। आनलाइन ठगी के बारे में भी कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभवों को सांझा किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस तरह के मामलों के विरोध में 18 सितंबर को व्यापारियों की बैठक होगी। उसके बाद शहीद भगत सिंह चौक (फव्वारा चौक) पर पुतला दहन करेंगे। महेंद्र मित्तल ने कहा कि इस दिशा में जन जागरण जरूरी है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए व्यापारियों को आगे आना होगा। क्योंकि आंदोलन को सफल बना कर ही व्यापारी के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर सकते हैं। सरकार जो नियम कानून टैक्स लगा रही है, वह केवल लोकल व्यापारियों पर ही लागू होते हैं। आनलाइन व्यापार करने वाले कहां से व्यापार कर रहे हैं, यह भी किसी को जानकारी नहीं है। जो नगर निगम की शक्तियां हैं वह केवल छोटे दुकान पर ही है। आनलाइन वालों पर कोई भी ट्रेड लाइसेंस या अन्य नियम लागू नहीं होते। इतनी कठिन परिस्थितियों में भी व्यापारी सरकार के साथ सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर कमल धीमान, सुरजीत धीमान, संदीप गांधी, संजय मित्तल, अश्वनी शर्मा, राज किशन, सुमन लता, नीरज गांधी, प्रदीप संधू, अभिराज राणा, चेतन भिक्षु व अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.