घर आकर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
बूड़िया निवासी जुल्फान ने परिवार के अन्य लोगों पर उसके घर आकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत पुलिस को भी दी। आरोप है कि उसके घर पर कब्जा करना चाहते हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बूड़िया निवासी जुल्फान ने परिवार के अन्य लोगों पर उसके घर आकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत पुलिस को भी दी। आरोप है कि उसके घर पर कब्जा करना चाहते हैं।
बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार के लोग घर पर आकर उसे धमकाते हैं। उसकी पत्नी के साथ भी बेवजह झगड़ा करता है। गाली गलौज करता है। जब से उसके भाई के मकान की ग्रांट आई है। तब से उसके साथ झगड़ा करता है।उसके कच्चे मकान है। जो बरसात में गिर चुके हैं। मकान गिरने के कारण वह खुले में ¨जदगी बीता रहा है। वह उसके घर पर कब्जा करने की नीयत से उसे परेशान किया जा रहा है। उसने जब मकान ठीक करने के लिए श्रमिक लगाए तो मारपीट कर उनको भगा दिया गया। इससे मकान का बीच में रुका है। पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग है।