विवाहिता की मौत के मामले पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
कोमल की मौत के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा है। मंगलवार को परिवार केलोगों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। आरोप है कि पुलिस आरोपितों के दबाव में है। एसपी को भी पीड़ित परिवार ने इस संबंध में शिकायत दी है। थाना छप्पर एरिया के गांव महरमपुर निवासी कोमल की शादी एक वर्ष पहले हुई थी।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव खुर्दी में 26 वर्षीय कोमल की मौत के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा है। मंगलवार को परिवार केलोगों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। आरोप है कि पुलिस आरोपितों के दबाव में है। एसपी को भी पीड़ित परिवार ने इस संबंध में शिकायत दी है।
थाना छप्पर एरिया के गांव महरमपुर निवासी कोमल की शादी एक वर्ष पहले खुर्दी के अशोक कुमार के साथ हुई थी। अभी तक उनके पास कोई बच्चा भी नहीं था। मृतका के पिता सतीश कुमार का आरोप है कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह भी उनकी बेटी से इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बारे में उनकी बेटी ने बताया था। जब तक वह यहां पहुंचे। उनकी बेटी मर चुकी थी। आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पति अशोक कुमार, उसकी मां, पिता समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया था।