Move to Jagran APP

किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

शहर जगाधरी थाना एरिया की कॉलोनी में किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोपित आरोपित आशीष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 10:15 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 10:15 AM (IST)
किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

जासं, यमुनानगर : शहर जगाधरी थाना एरिया की कॉलोनी में किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोपित आरोपित आशीष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप था कि महिला अपनी बेटी के साथ गांधीधाम कॉलोनी में जानकार के यहां गई थी। इस दौरान कॉलोनी का ही आशीष कुमार उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। उसके साथ गलत कार्य करने की कोशिश की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वह पहुंची, तो आरोपित ने धमकी दी और वहां से भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। छेड़छाड़ कर रहे मनचले की धुनाई

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

सेक्टर 18 में युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे मनचले की धुनाई की गई। शुक्रवार को गोल्डनपुरी निवासी युवती किसी काम से जा रही थी। तभी रास्ते में उसे एक युवक ने रोक लिया। पता पूछने के बहाने वह उसे अश्लील हरकत करने लगा। इस तरह से वह कई युवतियों से छेड़छाड़ कर चुका था। युवती ने वहीं पास से गुजर रही एक महिला को इस बारे में बताया, तो आरोपित को पकड़ लिया। उसकी धुनाई की गई। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन इससे पहले आरोपित ने माफी मांग ली। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.