रिटायर्ड डीएसपी की बेटी और पुत्रवधू पर सोशल मीडिया से कस्सी फब्बतियां, केस दर्ज
रिटायर्ड डीएसपी की बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कुछ लोगों ने फेसबुक पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की। फर्कपुर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
जासं, यमुनानगर : रिटायर्ड डीएसपी की बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कुछ लोगों ने फेसबुक पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की। फर्कपुर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
रिटायर्ड डीएसपी ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के लुहारी गांव निवासी सुमित डांगी ने उसकी बेटी और पुत्रवधू को लेकर फेसबुक पर अश्लील कमेंट किए थे। इससे समाज में उनकी बदनामी हुई। जब उन्हें इसका पता चला तो जांच की। जांच में पाया गया कि 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक उसके परिजनों के खिलाफ गलत प्रचार किया गया। सुमित की डाली गई पोस्ट पर मेरठ के गांव डिकौली निवासी अमित ढाका और चरखी दादरी के यश रोहिला ने भी अश्लील कमेंट कर रखे थे। थाना प्रभारी यशपाल का कहना है कि तीनों आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।