Move to Jagran APP

नशे में हुई गाली-गलौच, पिता पुत्र ने वृद्ध की कर दी पीट-पीटकर हत्या

जठलाना थाना क्षेत्र के गांव संधाला में 65 वर्षीय जयपाल की पीट-पीटकर ह

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 08:32 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 08:32 AM (IST)
नशे में हुई गाली-गलौच, पिता पुत्र ने वृद्ध की कर दी पीट-पीटकर हत्या
नशे में हुई गाली-गलौच, पिता पुत्र ने वृद्ध की कर दी पीट-पीटकर हत्या

संवाद सहयोगी, रादौर :

loksabha election banner

जठलाना थाना क्षेत्र के गांव संधाला में 65 वर्षीय जयपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप गांव के ही सुरेश कांबोज व उसके बेटे रवि पर लगा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया। विवाद गाली-गलौच से शुरू हुआ। इसके बाद आरोपितों ने जयपाल को अपने घेर में लकड़ी की फट्टी से पीटा। उसके चेहरे पर भी ईंट से वार किए गए।

सोमवार की सुबह करीब आठ बजे जयपाल का खून से लथपथ गांव में फिरनी के पास लगते खेतों में पड़ा मिला। डीएसपी रादौर रणधीर सिंह व थाना प्रभारी धर्मपाल सीन ऑफ क्राइम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सबूत जुटाए। मौके से खून से सनी लकड़ी की फट्टी भी बरामद हुई। सुरेश के घर में मिले खून के निशान

संधाला गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह पांच भाई और दो बहन हैं। सभी भाई अलग अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की शाम को वह बड़े भाई जयपाल के पास घर पर बैठा था। तभी गांव का ही सुरेश पाल आया और हालचाल पूछा। करीब आधा घंटे बाद जयपाल वहां से उठकर सुरेश के मकान की ओर चला गया। सोमवार की सुबह उन्हें पता लगा कि जयपाल की किसी ने हत्या कर दी है। उसके शरीर पर गंभीर चोटें लगी थी। सुरेश व उसका बेटा रवि भी गायब थे। नशे में हुआ विवाद :

बताया जा रहा है कि जयपाल शाम को नशे की हालत में था। इसके बाद वह सुरेश के घेर की ओर गया। जहां दोनों में गाली-गलौच हुई। उसके बाद सुरेश व उसके बेटे ने जयपाल को पकड़ लिया। उसे बुरी तरह से पीटा। गंभीर चोटों की वजह से जयपाल की मौत हो गई।

मृतक जयपाल के पास एक बेटी व दो बेटे संजय कुमार और राजपाल हैं। जयपाल के पास दो एकड़ जमीन है। अकसर वह दोनों बेटों के पास ही रहता था। आरोपितों से की जा रही है पूछताछ

जठलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि मामले में आरोपित पिता-पुत्र पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मौके से वारदात में प्रयोग की गई फट्टी बरामद की गई है। आरोपितों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.