Move to Jagran APP

रैली निकालकर दिया हर घर तिरंगा लगाने का संदेश

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को बूड़िया थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। जिसके जरिए हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 12:00 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 12:00 AM (IST)
रैली निकालकर दिया हर घर तिरंगा लगाने का संदेश

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को बूड़िया थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। जिसके जरिए हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया। बूड़िया थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने विद्यार्थियों को देश के अमर बलिदानियों की वीर गाथाओं से अवगत कराया। छात्रों को प्रेरित किया गया कि वह अपने 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाकर वीर बलिदानियों को याद करें। साथ ही इस आजादी का जश्न मनाएं। तिरंगा रैली बूड़िया की गलियों से होकर निकाली गई। इस दौरान प्रधानाचार्या पूनम छाबड़ा, एसआइ भूपेंद्र राणा भी मौजूद रहे।

संवाद सहयोगी, रादौर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डा राजिद्र कुमार ने की। इसमें एनएसएस इकाई की ओर से गांव रादौरी में जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा हर घर तिरंगा लगाए जाने की मुहिम के बारे जानकारी दी। प्रोग्राम अधिकारी डा. रिकू शर्मा ने कहा कि देश में एकता व अखंडता का माहौल बना रहे इसके लिए हम सभी को इस मुहिम के साथ जुड़ना चाहिए और अपने अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाना चाहिए।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना में हर घर तिरंगा अभियान जन-जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूल इंचार्ज रविद्र कुमार व नीरज मानिकटाहला के मार्गदर्शन में रैली गांव की मुख्य गलियों से होती हुई स्कूल के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, तिरंगा हमारी शान है, भारत माता की जय आदि नारों से राष्ट्रीय जयघोष किया। विद्यालय प्रभारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि तिरंगा हर देशवासी की आन-बान-शान का प्रतीक है। हमारा फर्ज बनता है कि हम देश को आजाद कराने वाले वीर शहीदों को याद करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.