खंडहर मकान में नशेड़ियों का जमावड़ा, लोग परेशान
शिवनगर कालोनी में खंडहर हो चुके मकान में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस वजह से कालोनी के लोग भी परेशान हैं। लोगों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने यहां पर रेड कर कुछ युवकों को पकड़ा।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शिवनगर कालोनी में खंडहर हो चुके मकान में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस वजह से कालोनी के लोग भी परेशान हैं। लोगों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने यहां पर रेड कर कुछ युवकों को पकड़ा। कुछ दिन तक नशेड़ी यहां नहीं आए। अब फिर से यहां पर पहले जैसे हालात हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि इस खंडहर मकान का कोई वारिस नहीं है। जिस वजह से यहां पर असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों ने इस मकान को गिराए जाने की भी मांग की है, ताकि यहां पर ऐसे लोगों का जमावड़ा न लगे। यहां पर नशा करने वाले युवक चोरी व छीना झपटी की वारदातों को भी अंजाम देते हैं। इसलिए पुलिस को यहां पर नियमित गश्त करनी चाहिए।