यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार परिवार घायल, 6 साल की बच्ची की मौत
यमुनानगर के संधाय गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक बाइक सवार परिवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह ...और पढ़ें
-1793613819997_m.webp)
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से गिरे बाइक सवार, छह वर्षीय बच्ची की मौत।
HighLights
संधाय गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी।
छह वर्षीय बच्ची तनु की इलाज के दौरान मौत।
बच्ची के माता-पिता और दादी भी हुए घायल।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। व्यासपुर में सामान लेने जा रहे एक परिवार की बाइक को गांव संधाय में शराब ठेके के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना में बाइक सवार दंपती, उनकी छह साल की बेटी और बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बच्ची के सिर से काफी खून बह रहा था।
उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची के पिता, मां और दादी भी घायल हुए हैं। मृतका की पहचान छह वर्षीय तनु के रूप में हुई है।
गांव छलौर निवासी अनुज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां माया देवी, पत्नी पूजा और बेटी तनु के साथ बाइक पर व्यासपुर सामान लेने जा रहा था। बाइक वह खुद चला रहा था।
जब वे गांव संधाय में शराब ठेके के पास पहुंचे तो उनकी साइड से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्राली के ड्राइवर ने अचानक कट मार दिया। इससे उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई और चारों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। तनु की मौत हो गई। जबकि वह घायल हुए।