हमारे जीवन में कर्मो का महत्व सबसे ज्यादा : डॉ. त्रिपाठी
सोमवार को ब्रह्म शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थाना कलां में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए दिल्ली दूरदर्शन के निर्माता-निर्देशक डा.अमर नाथ व आयुर्वेदाचार्य व हस्त रेखा विशेषज्ञ डा.एलके त्रिपाठी को बुलाया गया। दोनों मेहमानों ने विद्यार्थियों को उनके भविष्य को लेकर बातें पूछने के साथ ही महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। इस अवसर पर डा. त्रिपाठी ने कहा कि हमारे जीवन में हमारे कर्मों का महत्व सबसे ज्यादा होता है
संवाद सहयोगी, खरखौदा : सोमवार को ब्रह्म शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थाना कलां में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए दिल्ली दूरदर्शन के निर्माता-निर्देशक डॉ.अमर नाथ व आयुर्वेदाचार्य व हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ.एलके त्रिपाठी को बुलाया गया। दोनों मेहमानों ने विद्यार्थियों को उनके भविष्य को लेकर बातें पूछने के साथ ही महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।
इस अवसर पर डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि हमारे जीवन में हमारे कर्मों का महत्व सबसे ज्यादा होता है। हमें सफलता प्राप्त करने के लिए अपने माता-पिता, गुरुजनों की आज्ञा पालन व आदर करना चाहिए। अगर हमारे ये सभी कार्य अच्छे हैं तो कोई ग्रह, नक्षत्र हमारा बुरा नहीं कर सकता। इस बात को विद्यार्थी जितनी जल्दी समझ जाएंगे उनके वर्तमान के साथ ही भविष्य के लिए भी उतना ही ठीक होगा।
इस अवसर पर डॉ. अमर नाथ ने कहा कि सफलता को ढूंढने की जरूरत नहीं है, हमें बस अपने लक्ष्य को स्थापित कर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। चेयरमैन ओपी रंगा ने छात्रों का मार्गदर्शन करने पर सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्राचार्य रामबीर, उपप्राचार्य प्रवीन कुमार, महाबीर, बलजीत ¨सह, सुनील खत्री समेत सभी स्टाफ सदस्य व छात्र उपस्थित रहे।