पति सहित छह पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
जासं, सोनीपत: थाना सदर क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली युवती ने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगो
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Dec 2017 05:45 PM (IST)Updated: Sun, 03 Dec 2017 05:45 PM (IST)
जासं, सोनीपत: थाना सदर क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली युवती ने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने पति, सास व तीन ननदों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी शहर के रहने वाले श्रवण के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत के हिसाब से दान- दक्षिणा दी थी। बावजूद इसके शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसने परिजनों को मामले से अवगत कराया, लेकिन लोक- लाज के चलते सब चुप रहे। अब प्रताड़ना दिनोदिन बढ़ती जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें