Move to Jagran APP

तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोनीपत के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस सोनीपत परिसर में आयोजित दूसरी खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोनीपत के तीरंदाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रिकर्व के पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में नौ राज्यों लड़के व लड़कियों के विभिन्न वर्गों में 309 तीरंदाजों ने हिस्सा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 07:01 PM (IST)
तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोनीपत के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, सोनीपत: नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस, सोनीपत परिसर में आयोजित दूसरी खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोनीपत के तीरंदाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रिकर्व के पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में नौ राज्यों लड़के व लड़कियों के विभिन्न वर्गों में 309 तीरंदाजों ने हिस्सा।

loksabha election banner

रविवार को नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस (एनसीओई), सोनीपत परिसर में भारतीय तीरंदाजी संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय दूसरी खेलो इंडिया घरेलू तीरंदाजी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सोनीपत की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा और भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआइ) के कोषाध्यक्ष राजेंद्र तोमर व संयोजक सुनील शर्मा बताया कि साई व एएआई हर माह के प्रथम रविवार को घरेलू तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू किया है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और विदेशी प्रतियोगिताओं की तर्ज पर घरेलू मैदान पर अभ्यास कराया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं हर घर तीरंदाजी-हर गांव तीरंदाजी के अभियान के तहत शुरू कराई हैं। पिछले महीने खेल इंडिया घरेलू तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। इससे खिलाड़ियों का रुझान बढ़ा है और इस बार अधिक टीमों और खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ये बने विजेता: रिकर्व सीनियर पुरूष वर्ग के डबल 70 मीटर में एनसीओई के पार्थ 688 अंकों के साथ प्रथम, उत्तर प्रदेश के कपिल 669 अंकों के साथ दूसरे और ऑल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड के हरदूप 661 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। एलिमिनेशन राउंड में एनसीओई के पार्थ पहले, राजस्थान के जगदीश चौधरी दूसरे व दिल्ली के कृष्ण शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।रिकर्व सीनियर महिला वर्ग के डबल 70 मीटर में एनसीओई के रिद्वि 647 अंकों के साथ पहले, पंजाब की अनुष्का 646 के दूसरे और चंडीगढ़ की देवेंद्र कौर 635 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसी वर्ग के एलिमिनेशन रिद्वि पहले, अनुष्का दूसरे और एनसीओई की वर्षा तीसरे स्थान पर रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.