विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्री ध्यान दें! कांवड़ यात्रा के चलते सोनीपत-हरिद्वार बस सेवा दो दिन बंद, लोकल रूटों पर बढ़ेंगी बसें

Published: Sun, 09 Aug 2026 05:53 PM (IST)

कांवड़ यात्रा के कारण सोनीपत-हरिद्वार रूट पर बस सेवा दो दिनों के लिए रद्द कर दी गई है, जिससे यात्रियों ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. सोनीपत-हरिद्वार बस सेवा दो दिन के लिए रद्द।

  2. कांवड़ यात्रा के कारण बड़ौत रूट भी प्रभावित।

  3. तीज पर्व से लोकल, दिल्ली रूट पर भीड़।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत-हरिद्वार रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों को दो दिनों के लिए रद कर दिया गया है। सोमवार को भी इस रूट पर बस सेवा बंद रहने की संभावना है। इससे हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार शिवरात्रि के दिन सुबह से इस रूट पर बस सेवा दोबारा शुरू किए जाने की उम्मीद है।सोनीपत से बड़ौत रूट पर रविवार को बसों का संचालन किया गया, लेकिन सड़कों पर लगातार बढ़ रही कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए सोमवार को इस रूट की बस सेवा भी बंद की जा सकती है।

हरिद्वार के आसपास जाम जैसी स्थिति

कावड़ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन सोनीपत-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित गौरीपुर मोड़ तक सीमित किए जाने की संभावना है। हरिद्वार के आसपास भारी वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण जाम जैसी स्थिति बनी हुई है।

इससे रोडवेज बसों को हरिद्वार पहुंचने में परेशानी हो रही है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में रूट डायवर्जन किए जाने से बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसी कारण सोनीपत से बृजघाट जाने वाली बस सेवा भी पहले ही बंद की जा चुकी है।

वहीं, सोनीपत बस अड्डा से हरिद्वार के लिए तीन बसों का संचालन था, लेकिन कावड़ यात्रा के चलते रविवार को तीनों बसें रद कांवड़रही।

त्यौहारी सीजन में लोकल और दिल्ली रूट पर बढ़ी भीड़

तीज के त्योहारी सीजन के चलते सोनीपत से गोहाना, खानपुर, फरमाणा और गन्नौर जैसे लोकल रूटों पर यात्रियों की संख्या में काफी रही है। शिवरात्रि के बाद रोडवेज का पूरा फोकस इन लोकल रूटों पर रहेगा, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

इसके अलावा, दिल्ली रूट पर भी भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों और ई-बसों का सफल संचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra: लौट रहे कांवड़ियों की भारी भीड़, ऋषिकेश और आसपास के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी

यह भी पढ़ें- सरहिंद में कांवड़ियों को रौंदने वाली गाड़ी बरामद, मालिक हुआ अरेस्ट; स्पीकर संधवां ने मुआवजे का किया एलान

कांवड़ यात्रा के चलते कई रूट प्रभावित हुए हैं। बृजघाट रूट बंद है। वहीं शिवरात्रि तक उत्तर प्रदेश और हरिद्वार रूट पर चलने वाली बसें भी प्रभावित हुई है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। लोकल रूटों पर भी त्योहारी सीजन के चलते बसों के संचालन को बेहतर किया जा रहा है।

-

सुरेंद्र, एसएस., सोनीपत डिपो