सोनीपत में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 10.75 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सोनीपत यूनिट ने खानपुर खुर्द गांव से अमित नामक युवक को 10.75 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
सोनीपत में 10.75 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तारी।
खानपुर खुर्द गांव से अमित नामक युवक काबू।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने की यह कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सोनीपत यूनिट ने नशीला पदार्थ बेचने की सूचना पर खानपुर खुर्द गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10.75 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपित की पहचान गांव खानपुर खुर्द निवासी अमित के रूप में हुई है। बरोदा थाना में केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि अमित अपने खेत में बने कमरे के बाहर हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है।
पुलिस ने उसे काबू किया और राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर तलाशी ली। आरोपित के पास थैली में हेरोइन मिली।
यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: सोनीपत में फिल्मी स्टाइल में पकड़ा गया मुख्य आरोपी रोहित लाडला
