विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सोनीपत से मुंबई तक दोस्ती के जाल में बुने जुर्म के तार; पढ़ें Inside Story

Published: Fri, 23 Oct 2026 03:34 PM (GMT+05:30)

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में सोनीपत के सात युवा आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पढ़िए इस मामले की इनसाइड स्टोरी।

आरोपी जतिन, सुमित और रेहान। जागरण

आरोपी जतिन, सुमित और रेहान। जागरण

HighLights

  1. सोनीपत के सात युवा आरोपी मुंबई फायरिंग में गिरफ्तार।

  2. सभी आरोपी दोस्त, उम्र 18-20 साल के बीच।

  3. अनिल पंडित ने कम उम्र के युवाओं से करवाई वारदात।

नंदकिशोर भारद्वाज, सोनीपत। मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार सोनीपत के आरोपियों में दोस्ती का क्राइम कनेक्शन सामने आया है।

पुलिस जांच में पता चला है कि सातों आरोपी एक-दूसरे के दोस्त हैं और सभी की उम्र 18 से 20 साल के बीच है। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी अनिल पंडित ने कम उम्र और कम आपराधिक इतिहास वाले युवाओं को जोड़कर वारदात करवाई।

शहरवासी भी हैरान

जानकारी के अनुसार, खास बात, सभी आरोपी गरीब घरों से ताल्लुक रखते हैं। इनके परिजन दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं। पुलिस ने कई आरोपियों के परिजनों को मुंबई बुलाया है। एक साथ सोनीपत के सात आरोपी गिरफ्तार होने से शहरवासी भी हैरान हैं।

मुंबई में अभिनेता टाइगर की कार पर गोलीबारी की घटना के बाद राजस्थान के कोटा से सोनीपत के देवूड़ू गांव के रेहान अंसारी, बरोदा के नाबालिग और बिहार के रितिक को गिरफ्तार किया गया था।

81420395 (1)

जांच एजेंसियों के रडार पर

इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहणा गांव के कुणाल और खरखौदा के सुमित को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश मूल की राधा और बबीता को पकड़ा। तीसरे दिन मुंबई पुलिस ने बरोदा से नाबालिग शूटर के दोस्त अंकित, खरखौदा से जतिन व देवड़ू गांव के समीर को गिरफ्तार किया। कई अन्य युवक भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं।

अब तक जांच के मुताबिक, रेहान अंसारी ने पड़ोसी समीर, बरोदा के नाबालिग ने साथ पढ़ने वाले अंकित, रोहणा के कुणाल ने दोस्त साहिल के मौसेरे भाई जतिन व दोस्त सुमित और प्रेमिका राधा और उसकी सहेली बबीता को इस वारदात में शामिल किया। ये सभी दोस्त कम उम्र के हैं। इन पर इक्का-दुक्का आपराधिक केस हैं।

चार राज्यों की जांच एजेंसियां जोड़ रहीं कड़ियां

वारदात के बाद चार राज्यों मुंबई, राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा पुलिस की जांच एजेंसियां आरोपियों की कड़ियां जोड़ रही हैं। देवड़ू गांव के समीर के स्वजन तीन दिन से सोनीपत एसटीएफ पर बेटे को उठाने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन एसटीएफ के अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे थे।

बुधवार देर रात समीर को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं, आईटी सेल एक्सपर्ट भी कड़ियां जोड़ रहे हैं। अंकित, नाबालिग व रेहान, दो युवतियों और खरखौदा से पकड़े गए युवकों की किन-किन से बातचीत होती थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: एक ही गांव के 2 दोस्त कैसे फंसे गैंगस्टर की जाल में, परिवारवालों ने बताई पूरी कहानी

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: गैंगस्टर अनिल पंडित वॉन्टेड घोषित, चार आरोपी पुलिस हिरासत में