मौसम का अचानक बदला मिजाज, सोनीपत में बारिश के बाद सुबह छाई धुंध; विजिबिलिटी घटी
सोमवार को बूंदाबांदी के बाद मंगलवार सुबह सोनीपत के बाहरी इलाकों में धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। मौसम ...और पढ़ें

सोनीपत में बारिश के बाद पड़ी धुंध। फोटो: जागरण
HighLights
सोमवार को बूंदाबांदी के बाद मंगलवार सुबह धुंध छाई
दृश्यता प्रभावित, वातावरण में नमी बढ़ने से असर दिखा
आज न्यूनतम 23.3°C, अधिकतम 32.7°C, दिन साफ
जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोमवार को दिनभर बूंदाबांदी और वर्षा के बाद मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। शहर के बाहरी हिस्सों और कई कॉलोनियों में सुबह धुंध छाई रही।

बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह के समय दृश्यता कुछ प्रभावित नजर आई।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सोनीपत में न्यूनतम तापमान करीब 23.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें- सोनीपत में पराली बनी किसानों की कमाई का जरिया, प्रति एकड़ 9000 से ज्यादा आय; इस सीजन आग का एक केस नहीं
