विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonipat News: धर्मस्थल में घुसकर विशेष समुदाय के लोगों पर हमला, गांव में तनाव का माहौल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Mon, 10 Apr 2023 08:06 AM (IST)

सोनीपत के गांव सांदल कलां में विशेष समुदाय के धर्मस्थल में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इसी के ...और पढ़ें

धर्मस्थल में घुसकर विशेष समुदाय के लोगों पर हमला
धर्मस्थल में घुसकर विशेष समुदाय के लोगों पर हमला

जागरण संवाददाता, सोनीपत। जिले में एक बार फिर धर्मस्थल में घुसकर विशेष समुदाय के लोगों पर हमला करने का मामला सामने आया है। गांव सांदल कलां में देर रात रमजान की नमाज अदा कर रहे नमाजियों पर 15 से 20 हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, हमला करने वाले युवकों ने धर्म स्थल में भी तोड़फोड़ की है।

धर्मस्थल में हमला करने वाले कुछ युवकों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। यह युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर गांव की गलियों में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अब इस वारदात के बाद गांव सांदल कलां में तनाव का माहौल है। पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

घायलों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

बताया जा रहा है कि विशेष समुदाय पर हमला करने वाले युवक गांव के ही रहने वाले हैं। हालांकि, वारदात के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घायलों को इलाज के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

विशेष समुदाय के लोगों पर हुए हमले के बाद सांदल कलां में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जिसके बाद गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। इस पूरे मामले की जांच सोनीपत बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस कर रही है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं मिली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।