विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में गोशाला के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 2 भाइयों की मौत, एक दिन पहले ही आया था परिवार

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:20 PM (GMT+05:30)

गन्नौर के शाहपुर तगा स्थित बाबा मोहनदास गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों, सागर (7) और कार्तिक (6) की मौत हो गई।

सात और छह साल के दो भाई डूबे। फोटो: जागरण

सात और छह साल के दो भाई डूबे। फोटो: जागरण

HighLights

  1. गन्नौर में दो सगे भाई पानी में डूबे

  2. गोशाला के गड्ढे में डूबने से मौत हुई

  3. शेड निर्माण के लिए खोदा गया था गड्ढा

जागरण संवाददाता, गन्नौर। शाहपुर तगा स्थित बाबा मोहनदास 1008 गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सात वर्षीय सागर और छह वर्षीय कार्तिक के रूप में हुई है।

दोनों के पिता संदीप उत्तर प्रदेश, बागपत, बिनौली गांव के रहने वाले हैं और गोशाला में चारा डालने का काम करते हैं। परिवार एक दिन पहले ही गोशाला में आया था।

वर्षा से गड्ढे में भर गया था पानी

जानकारी के अनुसार, गोशाला शेड निर्माण के लिए पिलर लगाने के लिए खोदाई की गई थी। वर्षा के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। वीरवार शाम को खेलते समय दोनों भाई गड्ढे में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

तलाश के दौरान गड्ढे में मिले दोनों के शव

देर शाम तक दोनों बच्चे नहीं मिले तो गोशाला के कर्मचारियों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान दोनों के शव पानी से भरे गड्ढे में मिले। घटना की सूचना मिलने पर थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- साेनीपत में नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, ऑफिस पर चलाईं गोलियां; मुठभेड़ के बाद 2 गिरफ्तार