सोनीपत सुसाइड केस: मां और बहन के मोबाइल में आत्महत्या के तरीके सर्च करता था विशाल, जांच में खुला राज
सोनीपत के बाजिदपुर-सबौली स्कूल के छात्र विशाल की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में कई राज खुले हैं। विशाल अपनी ...और पढ़ें

सोनीपत के बाजिदपुर-सबौली स्कूल के छात्र विशाल ने की आत्महत्या।
HighLights
विशाल अपनी मां-बहन के फोन पर आत्महत्या के तरीके खोजता था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया।
छात्र के चार दिन लापता रहने पर पुलिस जांच जारी।
नंदकिशोर भारद्वाज, सोनीपत। गांव बाजिदपुर-सबौली के स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में कई राज खुले हैं। पुलिस के अनुसार घटना से कई दिन पहले अपनी मां व बहन के मोबाइल में आत्महत्या के आसान तरीके सर्च करता था।
पुलिस को मोबाइल सर्च हिस्ट्री से पता चला कि विशाल खोज रहा था कि चॉकलेट में जहर खाने आसान मौत होगी या फांसी लगाने से। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डाक्टर ने मौत का कारण फांसी लगाना ही बताया है, लेकिन अभी कई सवाल अधूरे हैं कि स्कूल से जाने के बाद छात्र चार दिन कहां पर रहा।
उसके शरीर पर स्कूल ड्रेस की पैंट की बजाय लोअर किसका था, उसने चार दिन ही फांसी क्यों लगाई व चार दिन वह किसके पास रहा। पुलिस को सीसीटीवी से भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस की जांच जारी है।
उसकी बहन अर्चिता भी उसी स्कूल में पढ़ती है
मूलरूप से उन्नाव के प्रमोद ने बताया कि वह नाथूपुर गांव में किराये पर रहते हैं। उन्होंने बताया का बेटा विशाल (17) वाजिदपुर-सबौली गांव में राजकीय विद्यालय में 10वीं कक्षा का छात्र था। उसकी बहन अर्चिता भी उसी स्कूल में पढ़ती है।
18 अगस्त की दोपहर को स्कूल में एक छात्र की कॉपी चोरी के विवाद में क्लास की टीचर ने विशाल व उसके दोस्त को दो-दो थप्पड़ मारने के बाद दोनों को अपने स्वजन को लेकर आने के लिए भेज दिया। विशाल स्कूल से तो चला गया लेकिन घर नहीं पहुंचा।
20 अगस्त को स्वजन ने कुंडली थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। 22 अगस्त को स्कूल के पास स्टेडियम में झूले पर छात्र का शव लटका मिला। उसके शरीर पर स्कूल की पैंट की बजाया लोअर था, जबकि वह घर से स्कूल ड्रेस में निकला था। उसके पैर जमीन पर छू रहे थे।
विशाल के स्वजन ने बताया कि वह कई दिन से तनाव में था
केस के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि विशाल के स्वजन ने बताया कि वह कई दिन से तनाव में था। पुलिस ने जब उसकी मां व बहन के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री देखी तो विशाल ने आत्महत्या के आसान तरीके सर्च कर रखे थे। विशाल खोज रहा था किस तरीके से आत्महत्या की जाए जिससे आसान मौत हो।
वह चॉकलेट में जहर मिलाकर खाए या फांसी खा ले। उसने कई अन्य साइटों पर जाकर कई अन्य चीजें सर्च कर रखी थीं। जांच अधिकारी ने बताया कि वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर को शरीर के किसी भी हिस्से पर चोट के निशान नहीं मिले थे।
मौत का कारण फांसी लगाना ही बताया गया है। स्वजन को थाने बुलाकर स्कूल की शिक्षिका से पूछताछ की गई। इस दौरान गांव सबौली और नाथूपुर के सरपंच भी मौजूद थे।
किसी भी सीसीटीवी फुटेज में छात्र कहीं जाता दिखाई नहीं दिया है। स्कूल के सामने मंदिर पर कैमरे बंद मिले हैं। शिक्षिका से भी पूछताछ की गई है। विभिन्न पहलुओं को लेकर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। - रवि कुमार, कुंडली थाना प्रभारी
यह भी पढ़ें- औचंदी बॉर्डर से खाटू श्याम-सालासर के लिए सीधी बस, श्रद्धालुओं को अब बस बदलने की झंझट से मिली मुक्ति
