औचंदी बॉर्डर से खाटू श्याम-सालासर के लिए सीधी बस, श्रद्धालुओं को अब बस बदलने की झंझट से मिली मुक्ति
औचंदी बॉर्डर से राजस्थान के धार्मिक स्थलों खाटू श्याम और सालासर बालाजी धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने ...और पढ़ें

औचंदी बाॅर्डर से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों खाटू श्याम और सालासर बालाजी धाम के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू होगी। फाइल फोटो
HighLights
औचंदी बॉर्डर से खाटू श्याम-सालासर के लिए सीधी बस सेवा।
हरियाणा रोडवेज महानिदेशक ने बस सेवा के आदेश दिए।
श्रद्धालुओं को अब बस बदलने की परेशानी से मुक्ति।
जागरण संवाददाता, खरखौदा (सोनीपत)। औचंदी बाॅर्डर से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों खाटू श्याम और सालासर बालाजी धाम के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की गई है। इस संबंध में महानिदेशक, हरियाणा रोडवेज धीरेंद्र खड़गटा से मिलकर जनहित में बस सेवा शुरू करने का अनुरोध किया गया है। जिन्होंने इस रूट पर जल्द बस सेवा शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
हरियाणा और दिल्ली को जोड़ने वाला केंद्र
डाॅ. प्रदीप वत्स का कहना है कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित औचंदी बाॅर्डर आसपास के गांवों और आवासीय क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र है। इसके आसपास खरखौदा स्थित आइएमटी सहित कई औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी हैं।
औचंदी बाॅर्डर हरियाणा और दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्र को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण स्थान है। यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नियमित रूप से खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी धाम की यात्रा करते हैं।
यात्री कर रहे थे इसक बस रूट की मांग
वर्तमान में औचंदी बाॅर्डर अथवा उत्तर-पश्चिम दिल्ली से इन धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके चलते यात्रियों को विभिन्न स्थानों पर बस बदलनी पड़ती है, जिससे उन्हें परेशानी होती है।
ऐसे में सीधी बस सेवा शुरू होने से आसपास के श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती परिवहन सुविधा मिल सकेगी। जिसकी उन्होंने मंगलवार को चंडीगढ़ में महानिदेशक से मिलकर मांग रखी, जिन्होंने जल्द ही इस रूट पर बस सेवा उपलब्ध कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।
