सोनीपत में 11वीं के छात्र का दो सहपाठियों ने किया यौन शोषण, प्रिंसिपल और सरपंच ने मामला दबाया
सोनीपत के एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र का दो सहपाठियों ने यौन शोषण किया। कार्यवाहक प्रिंसिपल और ...और पढ़ें

सोनीपत के सरकारी स्कूल में छात्र का यौन शोषण, प्रिंसिपल-सरपंच ने दबाया मामला।
HighLights
11वीं के छात्र का दो सहपाठियों ने यौन शोषण किया।
प्रिंसिपल और सरपंच ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
आरोपित छात्रों को स्कूल से निकालकर मामला दबाया गया।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। मोहाना थाना के एक गांव स्थित सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र का उसकी ही कक्षा के दो सहपाठियों ने स्कूल के वाशरूम में यौन शोषण किया। मामले की शिकायत पुलिस से करने के बजाय स्कूल की कार्यकारी प्रिंसिपल और गांव के सरपंच ने अभिभावकों के साथ बैठक कर मामले का दबा दिया। दोनों आरोपित नाबालिग छात्रों को स्कूल से निकाल दिया गया।
11 सितंबर को एक स्कूल में वाशरू में 11वीं के एक छात्र का उसकी ही कक्षा के दो सहपाठियों ने यौन शोषण किया। घटना सामने आने पर कार्यकारी प्रिंसिपल, सरपंच और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) की बैठक बुलाई गई। इसमें आरोपित व पीड़ित छात्रों के अभिभावक भी बुलाए गए।
स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट थमाकर विद्यालय से निकाल दिया गया
बैठक में निर्णय लिया गया कि बदनामी के डर से इस घटना की भनक बाहर किसी को नहीं लगने दी जाएगी। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए दोनों नाबालिग विद्यार्थियों को बिना किसी पुलिस सूचना के स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) थमाकर विद्यालय से निकाल दिया गया।
मामले में कार्यवाहक प्रिंसिपल ने न तो मामले की शिकायत पुलिस को दी और न ही पीड़ित छात्र का चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल) करवाया। पीड़ित छात्र की मां दृष्टिबाधित (अंधी) हैं, जिसके कारण परिवार की ओर से घटना की पैरवी करने वाला कोई नहीं था। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच के लिए कमेटी बनाए जाने की बात कह रहे हैं।
