विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर मुफ्त सफर के लिए दौड़ेंगी 150 बसें, 250 कर्मचारी रहेंगे तैनात

Published: Tue, 25 Aug 2026 05:30 PM (IST)

सोनीपत रोडवेज रक्षाबंधन पर महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों को 27 अगस्त दोपहर से 28 अगस्त रात तक ...और पढ़ें

सोनीपत रोडवेज रक्षाबंधन पर महिलाओं को 27 अगस्त दोपहर से 28 अगस्त रात तक मुफ्त यात्रा की सुविधा देगा। (AI Generated Image)

सोनीपत रोडवेज रक्षाबंधन पर महिलाओं को 27 अगस्त दोपहर से 28 अगस्त रात तक मुफ्त यात्रा की सुविधा देगा। (AI Generated Image)

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर महिलाओं, 15 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा।

  2. 27 अगस्त दोपहर से 28 अगस्त रात तक सुविधा उपलब्ध।

  3. सोनीपत रोडवेज की 150 बसें, 250 कर्मचारी तैनात रहेंगे।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों और बच्चों के नि:शुल्क सफर को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए रोडवेज ने पूरी तैयारी कर ली है। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चों को भी नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा।

यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से लागू हो जाएगी और 28 अगस्त रात 12 बजे तक जारी रहेगी। इसके लिए रोडवेज की सभी 150 बसों को रूटों पर उतारा जाएगा। बसों के सुगम संचालन के लिए 250 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। चक्कर मिस करने वाले चालकों व परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार के दौरान अक्सर सामने आने वाली मनमानी और बसों के फेरे मिस होने की शिकायतों को रोकने के लिए रोडवेज ने कड़े कदम उठाए हैं। हर प्रमुख रूट पर निरीक्षकों (इंसपेक्टरों) की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जो बसों के समयबद्ध संचालन और आवाजाही पर सीधी नजर रखेंगे।

150 बसों को पूरी तरह से दुरुस्त कर ऑन-रोड रखने के निर्देश 

यदि किसी चालक या परिचालक ने निर्धारित रूट पर फेरा मिस किया, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।वहीं, सोनीपत डिपो के बेड़े में शामिल लगभग 150 बसों को पूरी तरह से दुरुस्त कर ऑन-रोड रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीण और लोकल रूटों पर बहनों की आवाजाही को देखते हुए अतिरिक्त फेरे लगाने की योजना है। जिस भी रूट पर भीड़ का दबाव अधिक रहेगा, वहां तुरंत बैकअप बसें रवाना की जाएंगी। इसके साथ ही सहकारी समिति (को-आपरेटिव) की बसों में भी महिलाओं को नि:शुल्क सफर की सुविधा उपलब्ध कराने पर उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है।

सामान्य बसों में रहेगी नि:शुल्क सेवा

सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों में रोडवेज की सामान्य बसों में बहनों व 15 वर्ष तक के बच्चों की नि:शुल्क सेवा जारी रहेगी। ई-बसों व एसी बसों में यह नि:शुल्क सेवा उपलब्ध नहीं हेागी। इन बसों में सफर करने के लिए शुल्क देना होगा।

रक्षाबंधन पर बहनों और बच्चों को सफर में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए डिपो स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी चालकों-परिचालकों को नियमित संचालन के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वालों पर विभाग सख्ती से निपटेगा। - ओमप्रकाश, डीआई, सोनीपत रोडवेज डिपो

यह भी पढ़ें- अनोखा प्रदर्शन: गोरिल्ला का वेश धारण कर बैठक में पहुंचे जिला पार्षद, सोनीपत के कई मुद्दों को लेकर उठाई आवाज