दिल्ली-अंबाला रूट पर टूटी OHE लाइन, थमे दर्जनों ट्रेनों के पहिये; यात्री परेशान
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर राजलू गढ़ी स्टेशन के पास ओएचई लाइन टूटने से शुक्रवार रात रेल यातायात बाधित हो गया।

अप और डाउन दोनों लाइनों पर बिजली आपूर्ति बाधित।
HighLights
राजलू गढ़ी स्टेशन पर ओएचई लाइन टूटने से यातायात बाधित
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकीं
यात्रियों को भारी असुविधा हुई, इंजीनियरों ने खराबी ठीक की
जागरण संवाददाता, सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) टूटने से शुक्रवार रात रेल यातायात बाधित हो गया। लाइन टूटने और ट्रिपिंग होने के कारण अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया।
रेल यातायात बाधित होने से करीब आधा दर्जन मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन अलग अलग स्टेशनों पर खड़ी रही। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
OHE लाइन टूटने से यात्री परेशान
दिल्ली से चलकर अंबाला जाने वाली गाड़ी संख्या 64453 पैसेंजर ट्रेन रात 8.20 बजे जब राजलू गढ़ी स्टेशन पर पहुंची, तभी ओएचई टूट गई, इससे अप लाइन पर चार पैसेंजर ट्रेनें राजलू गढ़ी, सांदल कलां, सोनीपत और हरसाना स्टेशनों पर खड़ी रही। वहीं, सूबेदारगंज से चलकर कतरा जाने वाली जम्मू मेल को नरेला स्टेशन पर रोकना पड़ा।
डाउन लाइन पर भी ऊचाहार एक्सप्रेस और स्वराज एक्सप्रेस को गनौर और पीछे से स्टेशन पर रोकना पड़ा। यातायात बाधित होने की सूचना मिलने पर पहुंची इंजीनियरों की टीम ने ओएचई को ठीक कर ट्रेनों का परिचालन सुचारु करवाया।
क्यों बाधित हई रेल यातायात लाइन
ओएचई में खराबी के कारण अप डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित रहा। इस दौरान गाड़ी संख्या 14218, 64453, 64471, 64461 और 12472 समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। बाद में 12012 और 12498 ट्रेनें भी ओएचई की समस्या के कारण प्रभावित हुईं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ओएचई की खराबी को दूर करने के लिए तकनीकी टीम सक्रिय रही। ओएचई आपूर्ति बाधित होने के कारण ट्रेनों में सवार यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
यह भी पढ़ें- सचिन पायलट की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस एकजुट, गैरमौजूदगी में दिखी गुटबाजी; चंडीगढ़ प्रदर्शन में गायब रहे चन्नी
