सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में टीलू ताजपुरिया गैंग का बदमाश रजनीश घायल,पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
सोनीपत में पुलिस और टीलू ताजपुरिया गैंग के बदमाश रजनीश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान रजनीश ने पुलिस ...और पढ़ें
-1793028224355_m.webp)
टीलू ताजपुरिया गैंग का बदमाश रजनीश, जागरण
HighLights
सोनीपत में पुलिस और बदमाश रजनीश के बीच मुठभेड़ हुई।
बदमाश रजनीश ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की।
जवाबी कार्रवाई में रजनीश के पैर में गोली लगी, वह घायल।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे टीलू ताजपुरिया गैंग के बदमाश रजनीश और सीआईए क्राइम वन की पुलिस टीम के बीच सोमवार शाम मुठभेड़ हो गई।
गांव ककरोई से चोर तिहाड़ के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की। उसने करीब सात-आठ गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।
उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रजनीश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस टीम उसे उपचार के लिए खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल लेकर पहुंची।
सीआईए क्राइम वन की दो टीमें पीएसआइ राहुल और पीएसआइ ओमबीर के नेतृत्व में बदमाश रजनीश को पकड़ने के लिए अलग-अलग दबिश दे रही थीं।
पुलिसकर्मियों के रोकने पर फायरिंग शुरू
पुलिस के पास सूचना थी कि रजनीश लूट की वारदात को अंजाम देना चाहता है। इनपुट के आधार पर पुलिस की टीमों ने उसे ककराई से चोर तिहाड़ मार्ग पर घेर लिया। वह बाइक पर सवार था। पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।
अचानक हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गोली लगने से रजनीश घायल हो गया। रजनीश गांव रोहट का रहने वाला है।
12 आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार उस पर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोमवार शाम वह लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। मुठभेड़ के बाद उसे काबू कर लिया गया। पुलिस जांच कर रही है।
