विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खरखौदा में 35 करोड़ से सुधरेगी जल निकासी व्यवस्था, मल्टी-स्टोरी पार्किंग भी प्रस्तावित; युवाओं को रोजगार का इंतजार

Published: Sat, 21 Nov 2026 06:42 PM (IST)

खरखौदा में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है, जिसमें खरखौदा-दिल्ली मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है और 35 करोड़ रुपये की लागत से जल निकासी परियोजना जल्द शुरू होगी।

जाम से मुक्ति के लिए बनेगी मल्टी-स्टोरी पार्किंग, दिल्ली चौक का भी होगा सुंदरीकरण। जागरण

जाम से मुक्ति के लिए बनेगी मल्टी-स्टोरी पार्किंग, दिल्ली चौक का भी होगा सुंदरीकरण। जागरण

HighLights

  1. खरखौदा-दिल्ली मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हुआ।

  2. 35 करोड़ की जल निकासी परियोजना जल्द शुरू होगी।

  3. स्थानीय युवाओं को रोजगार का वादा अभी अधूरा।

संवाद सहयोगी, खरखौदा। अपने चुनावी अभियान के दौरान पवन खरखौदा द्वारा हलके की जनता से कई वायदे किए गए थे, जिसमें से कई पूरे हुए हैं, कई पाइप लाइन में हैं तो कई अभी अधूरे भी पड़े हुए हैं। अधूरे पड़े वायदों में निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी प्रमुख है।

जबकि खरखौदा-दिल्ली मार्ग को करीब दस करोड़ रुपये की लागत से नए सिरे से बनाया जा चुका है, जोकि आईएमटी से केएमपी एक्सप्रेसवे तक चार लेन का बनाया गया है, इसके अलावा बात करें तो विधायक की चुनावी घोषणाओं में रहीं कई अन्य सड़के भी बनकर तैयार हो चुकी हैं।

सड़कों में सिसाना-फरमाणा मार्ग, खरखौदा-मटिंडू मार्ग, खरखौदा-गोपालपुर मार्ग के साथ ही कई अन्य सड़कें शामिल हैं। शहर की दूषित पानी निकासी की एक दशक से बनी समस्या को हल कराने के लिए योजना सिरे चढ़ चुकी है। इस पर 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा।

विकास प्राधिकरण जल्द शुरू करेगा काम

टेंडर छोड़ने के बाद सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की तरफ से जल्द ही शहर में इस काम की शुरुआत की जाएगी। बात शहर को जाम मुक्त करने की करें तो शहर में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जानी है, जिसके बाद मुख्य सड़कों पर खड़ी होने वाली गाड़ियों को एक व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा।

इतना ही नहीं शहर के दिल्ली चौक व थाना कला चौक का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण करने की योजना भी पाइप लाइन में है। वहीं वर्षों से शहर की सब्जी मंडी के तल के सड़क से नीचे होने के कारण भरने वाले पानी की समस्या को हल कराने के लिए योजना बन चुकी है।

जल्द ही फाइलों से निकलकर धरातल पर दिखाई देगी। लेकिन विधायक की तरफ से अपने चुनावी दौर में हलके के युवाओं से स्थानीय इकाईयों में रोजगार दिलाने का वायदा अधर में है।

सिलसिलेवार पूरे करवाए जा रहे हैं वादे : विधायक

खरखौदा विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि मेरी तरफ से चुनाव के दौरान किए गए वायदों को सिलसिलेवार तरीके से पूरा किया जा रहा है। तीन दशक पुरानी कन्या कॉलेज को सरकारी करने की मांग को भी पूरा करवाया है। पानी निकासी की दशकों पुरानी समस्या का हल होने जा रहा है।

सैकड़ों युवाओं को वह आईएमटी में रोजगार दिला चुके हैं, निजी कंपनियों में उनके नियमों के तहत आनलाइन ही नौकरियां दी जाती हैं। अभी आईएमटी निर्माणाधीन है, समय-समय पर ओर युवाओं को भी रोजगार दिलवाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।