Move to Jagran APP

युवक की हत्या कर शव यमुना घाट के पास फेंका

गांव मच्छौला के पास यमुना किनारे सोमवार दोपहर एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए यमुना में फेंका गया था लेकिन वह बहकर किनारे पर आ गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 06:43 PM (IST)
युवक की हत्या कर शव यमुना घाट के पास फेंका

जागरण संवाददाता, सोनीपत: गांव मच्छौला के पास यमुना किनारे सोमवार दोपहर एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए यमुना में फेंका गया था, लेकिन वह बहकर किनारे पर आ गया। यमुना में रेत खनन करने वाली कंपनी के इंचार्ज ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

loksabha election banner

रोहतक के गांव मदीना के सुमित ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह यमुना में खनन करने वाली कंपनी का इंचार्ज है। सोमवार को करीब 11 बजे वह यमुना घाट के पास घूम रहे थे। इसी दौरान उन्हें यमुना के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने पास जाकर देखा तो उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले। उसकी हत्या कर यमुना में फेंका गया था। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को निकलवा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष लग रही है। उसने फौजी रंग की पेंट और काली चैकदार कमीज पहन रखी है। यमुना में हत्या के बाद फेंका गया शव मिला है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। जल्द पहचान करने के साथ ही उसके हत्यारोपितों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

- इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.