Move to Jagran APP

गांव ताजपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, पति फरार

गांव ताजपुर में मंगलवार शाम को महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से उसका पति फरार है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 08:44 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 08:44 PM (IST)
गांव ताजपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, पति फरार

जागरण संवाददाता, सोनीपत :

loksabha election banner

गांव ताजपुर में मंगलवार शाम को महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से उसका पति फरार है। मृतका का पति एक सिक्योरिटी कंपनी में गनमैन है। मृतका के स्वजन पानीपत से मौके पर पहुंच गए हैं। मृतका का विवाह 10 साल पहले हुआ था। पति-पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस को मौके से कोई हथियार नहीं मिला है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शिकायत मिलने का इंतजार कर रही थी।

ताजपुर का रहने वाला देवेंद्र त्यागी पुत्र सियानंद एक सिक्योरिटी कंपनी में गनमैन है। उसका विवाह करीब 10 साल पहले पानीपत जिले के समालखा गांव ताजपुर-टोली की रीना त्यागी से हुआ था। देवेंद्र अपने दोनों भाइयों से अलग मकान में पत्नी रीना के साथ रहता था। उसको आठ वर्षीय कीर्ति और पांच वर्षीय अभिषेक दो बच्चे हैं। घटना शाम करीब पांच बजे की है। उस समय दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे। देवेंद्र के घर की गैलरी में उसकी पत्नी रीना त्यागी (30) का शव पड़ा था। उसको तीन गोली मारी गई थीं, जिनमें से एक गोली आंख के पास से सिर में घुस गई थी। गैलरी में ही खून फैला पड़ा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को कोई हथियार नहीं मिला है। घटना के बाद से मृतका का पति देवेंद्र त्यागी फरार है।

हत्या की सूचना पर एसएचओ मुरथल सुखवीर सिंह और एएसपी उपासना सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। मृतका के स्वजन भी पानीपत से पहुंच गए थे। समाचार लिखे जाने तक किसी ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। घटना के समय देवेंद्र की भतीजी मौके पर थी। उसने बाहर खेल रहे कीर्ति और अभिषेक को बताया कि उसकी मम्मी को गोली मार दी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र और रीना में झगड़ा रहता था।

हमको सूचना मिली कि रीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे हैं। यहां पर रीना का गोली लगा शव पड़ा हुआ मिला। देवेंद्र मौके से फरार है। हम पता करा रहे हैं कि किसने वारदात की है। उसके बाद पुलिस को शिकायत देंगे।

- धर्मपाल त्यागी, मृतका का भाई

रीना पत्नी देवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका का पति फरार है। हमारी टीम मामले की पड़ताल कर रही है। अभी किसी ने वारदात की शिकायत नहीं दी है। एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- उपासना सिंह, एएसपी, सोनीपत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.