सोनीपत में नौकरी लगवाने का कमीशन न देने पर पेट में कंप्रेशर से भरी हवा, बड़ी आंत फटी; इटावा के हैं चारों आरोपित
सोनीपत के राई में नौकरी के कमीशन को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने एक व्यक्ति के पेट में ...और पढ़ें

एक व्यक्ति के पेट में कंप्रेशर से हवा भरकर उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले चार लोगों के खिलाफ राई थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एआई इमेज
HighLights
नौकरी कमीशन न देने पर व्यक्ति के पेट में कंप्रेसर से हमला।
हमले में व्यक्ति की बड़ी आंत फट गई, गंभीर घायल।
राई पुलिस ने इटावा के चार आरोपियों पर केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, राई (सोनीपत)। जान से मारने की नीयत से एक व्यक्ति के पेट में कंप्रेशर से हवा भरकर उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले चार लोगों के खिलाफ राई थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना 14 महीने पहले की है। इसमें इटावा में जीरो प्राथमिकी दर्ज करने के बाद राई पुलिस को भेजी गई है।
इटावा के आमथरी गांव के हैं आरोपित
उत्तरप्रदेश के इटावा अंतर्गत इकदिल, शेखपुर के सतेंद्र ने बताया कि वह जाखौली में रहते थे। उन्होंने अपने साथ हुए अपराध के संबंध में इटावा के एसएसपी को शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि इटावा के आमथरी गांव के रहने वाले जितेंद्र, राजीव और सुशील तथा रिंकू ने उसे राई में बिकानों कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही।
वर्ष, 2025 में वह कंपनी में आया और कंपनी में काम करने लगा। वहां 30 जून को चारों लोग दोपहर में उसके पास आए और कहा कि नौकरी लगवाने की एवज में पहली सेलरी के 13 हजार रुपये उन्हें कमीशन के रूप में देने होंगे।
कमीशन देने से मना करने पर भड़के
शिकायतकर्ता के मुताबिक, ऐसा कोई वादा उसने नहीं किया था। कमीशन देने से मना करने पर चारों उससे गाली-गलौच करते हुए हमलावर हो गए और तीन लोगों ने उसे हाथ-पैरों से पकड़ लिया और जितेंद्र से कंप्रेशर का पाइप लेकर उसके गुदाद्वार में ठूंस दिया। इसके बाद उसने वाॅल्व खोलकर प्रेशर ऑन कर दिया।
इससे सतेंद्र की अंतड़ियों को फाड़कर हवा उसके पेट में भर गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर ठेकेदार देवा व अन्य लोग आ गए, जिन्हें देखकर हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
बुरी तरह से घायल तथा बेहोश सतेंद्र को देवा आदि ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। होश में आने पर डाॅक्टर ने उसे बताया कि बड़ी आंत फट गई है, जिसका ऑपरेशन कराना पड़ा। राई थाना पुलिस द्वारा आरोपितों की तलाश की जा रही है।
