विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केवाईसी अपडेट के नाम पर सोनीपत में 4.40 लाख की साइबर ठगी, मोबाइल हैक कर उड़ाए रुपये

Published: Tue, 12 May 2026 06:26 PM (IST)

सोनीपत में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया, जहां केवाईसी खत्म होने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से 4.40 लाख रुपये उड़ा लिए गए।

बसंत कुमार, प्रभारी, थाना साइबर

बसंत कुमार, प्रभारी, थाना साइबर

HighLights

  1. केवाईसी खत्म होने का झांसा देकर ठगी।

  2. संदिग्ध लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हुआ।

  3. सोनीपत में 4.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। बैंक खाते की केवाइसी खत्म होने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने लिंक भेज उसका मोबाइल हैककर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत पर थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

तारा नगर के रहने वाले राजन ने पुलिस को बताया कि आठ मई को उनके मोबाइल पर बैंक खाते की केवाइसी समाप्त होने का मैसेज आया था। इसके बाद उसे वाट्सएप पर एक फाइल का लिंक आया। लिंक को बैंक की ओर से आया बताया गया था।

उसने विश्वास कर लिंक पर क्लिक कर जानकारी भरी दी। जानकारी भरने के बाद उसके बैंक खाते से 4,40,046 रुपये कट गए। उसने पता किया तो जानकारी मिली कि लिंक भेजकर उसका मोबाइल हैककर साइबर ठगी की गई है। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से और किसी के कहने पर कोई भी एप इंस्टाल न करें।
  • अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, कोई ओटीपी मांगे तो न दें।
  • इंटरनेट मीडिया पर अपनी निजी जानकारियां शेयर न करें
  • किसी के कहने पर थर्ड पार्टी एप डाउनलोड ना करें।
  • गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर जैसे भरोसेमंद प्लेटफार्म से ही एप डाउनलोड करें


किसी भी अनजान काल या मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते खातों को सीज किया जा सकें और रुपये की रिकवरी की संभावना बनी रहे।
- बसंत कुमार, प्रभारी, थाना साइबर

 

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में एटीएस इंस्पेक्टर बनकर बुजुर्ग से 8.8 लाख की ठगी, आतंकवादियों की तस्वीर भेज जेल भेजने का दिखाया डर