विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना OTP शेयर किया, ना किसी लिंक पर क्लिक... सोनीपत में साइबर ठगों ने उड़ाये 2.78 लाख रुपये

Published: Mon, 28 Sep 2026 04:35 PM (IST)

सोनीपत के झिंझौली में एक युवक के साथ बिना ओटीपी साझा किए और लिंक खोले 2.78 लाख रुपये की साइबर ...और पढ़ें

सोनीपत में शख्स के खाते से उड़े 2.78 लाख रुपये। (एआई जेनरेटेड इमेज)

सोनीपत में शख्स के खाते से उड़े 2.78 लाख रुपये। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. झिंझौली के युवक से 2.78 लाख रुपये की साइबर ठगी।

  2. बिना ओटीपी और लिंक खोले हुए हुई यह ठगी।

  3. साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। साइबर ठगी के मामलों में आमतौर पर ओटीपी, लिंक या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने के बाद खाते से रुपये निकलने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन झिंझौली के एक युवक के साथ बिना लिंक खोले और ओटीपी साझा किए ही 2.78 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। फिलहाल शिकायत पर थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर से 24 सितंबर के बीच उसके खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन हुए। तीनों लेनदेन फोन-पे के माध्यम से होने किए गए थे। पहली बार 93,100 रुपये, दूसरी बार 92,100 रुपये और तीसरी बार 93,120 रुपये खाते से निकल गए।

हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई

सुशील कुमार का कहना है कि उसने किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं किया था। उसका यह भी कहना है कि उसने किसी व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते, एटीएम, यूपीआई या किसी अन्य गोपनीय जानकारी को साझा नहीं किया। इन लेनदेन के संबंध में उसे कोई ओटीपी या किसी तरह की पुष्टि प्राप्त नहीं हुई। इसके बावजूद खाते से लगातार रुपये ट्रांसफर किए जाते रहे। इसके बाद उसने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई। जांच की तो पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुले खातों में रुपये भेजे गए है।

पुलिस से मामले की जांच कर यह पता लगाने की मांग की

पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि बिना उसकी अनुमति के रुपये किस तरह खाते से निकाले गए। मामले को लेकर एएसआइ सतीश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कानपुर हत्याकांड: दवा कारोबारी की बहू शालू को कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश