रामायण के पात्रों को बखूबी निभाया
जासं, सोनीपत मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ज्वायफुल सेटर्डे मनाते हुए छात्राओं ने रामायण के मुख्य पात्रों का किरदार निभाते हुए खूबसूरत प्रस्तुति दी। इस दौरान छात्राओं ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव से लेकर सीता हरण और लंका जीतकर अयोध्या में वापस आने की जीवट प्रस्तुति दी, जिसे देखकर सभी ने छात्राओं द्वारा निभाए रोल की प्रशंसा की। यह प्रस्तुति सायना नेहवाल सदन की छात्राओं ने दी। अंत में प्राचार्य संतोष राठी ने छात्राओं के साथ ही सदन की अध्यापिकाओं को बधाई देते हुए इसे शानदार प्रस्तुति बताया। इस मौके पर सुनीता, सीमा अरोड़ा व सुनील का खासा योगदान रहा। अमित
जासं, सोनीपत : मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ज्वॉयफुल सटर्डे मनाते हुए छात्राओं ने रामायण के मुख्य पात्रों का किरदार निभाते हुए खूबसूरत प्रस्तुति दी। इस दौरान छात्राओं ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव से लेकर सीता हरण और लंका जीतकर अयोध्या में वापस आने की जीवट प्रस्तुति दी, जिसे देखकर सभी ने छात्राओं द्वारा निभाए रोल की प्रशंसा की। यह प्रस्तुति सायना नेहवाल सदन की छात्राओं ने दी। अंत में प्राचार्य संतोष राठी ने छात्राओं के साथ ही सदन की अध्यापिकाओं को बधाई देते हुए इसे शानदार प्रस्तुति बताया। इस मौके पर सुनीता, सीमा अरोड़ा व सुनील का खासा योगदान रहा।