Move to Jagran APP

अनीता बनी आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान

शहर के अग्रसेन चौक पर शनिवार को आशा वर्कर्स यूनियन का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान वर्करों ने जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अनीता को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया। इसके अलावा सविता जिला सचिव व सुनीता को कोषाध्यक्ष चुनने के साथ 11 पदाधिकारियों व 21 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई। इसके बाद आशा वर्करों ने क्रैच वर्करों के समर्थन में कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 05:17 PM (IST)
अनीता बनी आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान
अनीता बनी आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान

जासं, सोनीपत: शहर के अग्रसेन चौक पर शनिवार को आशा वर्कर्स यूनियन का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान वर्करों ने जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अनीता को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया। इसके अलावा सविता जिला सचिव व सुनीता को कोषाध्यक्ष चुनने के साथ 11 पदाधिकारियों व 21 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई। इसके बाद आशा वर्करों ने क्रैच वर्करों के समर्थन में कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास पर प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन की राज्य महासचिव सुरेखा ने कहा कि आशा वर्कर लंबे समय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने समेत अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। सरकार से बार-बार मांग करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। इससे आशा वर्करों में रोष है। उन्होंने अन्य विभागों की मांगों का समर्थन भी किया। साथ ही मांगों को लेकर मंत्री आवास पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सरोज, पूनम, सीमा, सुदेश, छवि, मनीषा, सविता, मीना, मीनाक्षी, मीना, कमलेश, प्रमिला, रेखा, मीना, पुष्पा, सरोज, कृष्णा वर्मा, आनंद शर्मा, पूजा राठी आदि मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.