किसानों को मिलेगा अनुदान
गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना के तहत कृषि तथा किसान कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 201
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 04:05 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 04:05 PM (IST)
जासं, सोनीपत: गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना के तहत कृषि तथा किसान कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2018-19 में गन्ने की फसल को अधिसूचित किया गया है। साथ ही फसल की विभिन्न किस्मों की कई विधियों से गन्ने की बिजाई करते हुए प्रदर्शन प्लाट लगाने के लिए जिले में किसानों को अनुदान राशि दी जाएगी। इसके लिए किसान 31 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन व 20 दिसंबर तक संबंधित कृषि विकास अधिकारी को ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। यह जानकारी कृषि विकास अधिकारी (गन्ना) डॉ. र¨वद्र दहिया ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें