अजय चौटाला के पैराल पर आते ही क्षेत्र में बदले इनेलो के समीकरण
इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अजय चौटाला के जेल से पैरोल पर आते ही क्षेत्र में भी तेजी से समीकरण बदल गए हैं। क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता डॉ. चौटाला और उनके बेटे दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला के पक्ष में आ गए हैं। कुछ नेता व कार्यकर्ता अभी भी असमंजस की स्थिति में हैं कि वे किस तरफ जाएं। हालांकि नेताओं को अब भी उम्मीद है कि पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला स्थिति को संभाल लेंगे और संगठन एकजुट हो जाएगा।
जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत) : इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अजय चौटाला के जेल से पैरोल पर आते ही क्षेत्र में भी तेजी से समीकरण बदल गए हैं। क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता डॉ. चौटाला और उनके बेटे दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला के पक्ष में आ गए हैं। कुछ नेता व कार्यकर्ता अभी भी असमंजस की स्थिति में हैं कि वे किस तरफ जाएं। हालांकि नेताओं को अब भी उम्मीद है कि पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला स्थिति को संभाल लेंगे और संगठन एकजुट हो जाएगा। इनेलो-बसपा द्वारा बीते 7 अक्टूबर को गोहाना में राज्य स्तरीय रैली थी। रैली में इनेलो के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला के संबोधन के दौरान उनके भतीजे सांसद दुष्यंत चौटाला के समर्थकों ने हू¨टग की थी। इस प्रकरण से आहत इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने सांसद चौटाला और उनके छोटे भाई दिग्विजय चौटाला को पार्टी से बाहर कर दिया था। सुप्रीमो के इस फैसले से पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता नाराज थे। इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अजय चौटाला के जेल से पैरोल पर बाहर आते ही क्षेत्र में भी पार्टी के समीकरण बदल गए हैं। पार्टी के कई दिग्गज नेता व कार्यकर्ता डॉ. चौटाला और उनके बेटों के पक्ष में आ गए हैं। इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि दुष्यंत और दिग्विजय के निष्कासन से पार्टी के काफी कार्यकर्ता नाराज हैं, लेकिन पार्टी सुप्रीमो को आखिरी फैसला लेना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता, मुख्य रूप से युवा वर्ग दुष्यंत को पार्टी का उत्तराधिकारी देखना चाहती है। इनेलो की टिकट पर बरोदा हलका से दो बार चुनाव लड़ चुके और वर्तमान में हलका अध्यक्ष डॉ. कपूर ¨सह नरवाल ने कहा कि पार्टी के अधिकतर कार्यकर्ता चाहते हैं कि सांसद दुष्यंत को आगे लाया जाए। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप ¨सह मलिक ने कहा कि जहां दुष्यंत हम वहां रहेंगे। इसके अलावा कई नेता व कार्यकर्ता भी खुल कर डॉ. चौटाला व उनके सांसद बेटे के पक्ष में आए गए हैं। अब भी कुछ नेता पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के साथ ही खड़े हैं। क्षेत्र में कुछ नेता अजय ¨सह चौटाला के समर्थन में भी हैं। इन नेताओं का कहना है कि पार्टी सुप्रीमो का आदेश ही उनके लिए सर्वाेपरी है। पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं को अब भी यह उम्मीद बरकरार है कि पार्टी सुप्रीमो हालात पर काबू पा कर सब ठीक कर देंगे।