सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : राजीव जैन
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि चुनाव नजदीक आ चुके हैं और पार्टी फिलहाल पूरी तरह से चुनावी मोड में है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर वार्ड और हल्का स्तर तक अपनी गतिविधियां तेज करें और आम लोगों तक सरकार के कार्यों को पहुंचाएं। वह सोमवार को दिव्यांक गार्डन में पार्टी के सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों, शक्ति केंद्र पालकों और बूथ प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, सोनीपत

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने कहा कि पार्टी मौजूदा समय में चुनावी मोड में है और ऐसे समय में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष बना दिए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर 15 से 20 मजबूत कार्यकर्ता हों और वह प्रत्येक घर तक संपर्क कर सरकार की नीतियों को वहां तक पहुंचाएं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के 12 प्वाइंटों के बारे में भी जानकारी दी और सरकार व पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, मनोज जैन, सोनीपत विधानसभा विस्तारक शशी दुरेजा, मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, संजय सेहरा, महामंत्री सुरजीत दहिया, शशिकांत भारद्वाज, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र खत्री, हुकूम ¨सह जोगी, श्याम लाल सैनी, संजीव वलेचा, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।